ग्वालियर में प्रेमी ने विवाहिता के पति और ससुर को लगाई आग फोटो सोर्स- नवभारत
ग्वालियर

ग्वालियर में सनकी प्रेमी की करतूत, विवाहिता के पति और ससुर को लगाई आग, वारदात के बाद खुद भी खाया जहर

Gwalior Crime News : ग्वालियर में सनकी प्रेमी ने विवाहिता के पति और ससुर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हादसे में दोनों गभीर रूप से झुलस गए। वारदात के बाद आरोपी ने जहर खा लिया। तीनों का इलाज जारी है।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • ग्वालियर में सनकी प्रेमी ने विवाहिता के पति व ससुर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग।

  • गंभीर रूप से झुलसे लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

  • वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी खाया जहरीला पदार्थ।

  • अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर।

Gwalior Lover Petrol Attack : ग्वालियर में विवाहित प्रेमिका से मिलने में बाधा बन रहे पति और उसके ससुर पर गुस्साए सनकी प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात के बाद आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

प्रेमिका के पति, ससुर और आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक साथ जॉब करते थे महिला और आरोपी

दरअसल माधोगंज थाना अंतर्गत हेम सिंह की परेड में रहने वाली विवाहिता और आरोपी रजत पाल पिछले 3 सालों से एक निजी अस्पताल में प्राइवेट जॉब कर रहे थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। महिला के बेटे के मुताबिक आरोपी सहकर्मी होने के नाते उनके घर आया करता था, लेकिन जब दोनों के प्रेम संबंध का खुलासा हुआ तो ससुराल की सख्ती के चलते रजत का महिला के घर आना बंद हो गया।

आरोपी ने महिला के पति और ससुर को जलाया

महिला के बेटे का कहना है कि रविवार को आरोपी रजत पेट्रोल की बोतल लेकर घर में आ धमका और गुस्से में विवाद करने लगा। महिला के पति और ससुर ने जब विरोध किया तो आरोपी ने दोनों पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। हमले में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। इतना ही नहीं वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की।

अस्पताल में भर्ती तीनों को लोगों की हालत खतरे से बाहर

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची ग्वालियर पुलिस ने महिला के पति और ससुर को गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया, जबकि आरोपी को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। अस्पताल में भर्ती तीनों लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर

PF का पैसा ATM-UPI से निकलेगा, 3 दिन में क्लेम सेटल, तुरंत जानें कैसे और कब?

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम