ग्वालियर जेल में मनाया गया भाईदूज का त्योहार (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्वालियर

भाईदूज पर ग्वालियर केंद्रीय जेल में उमड़ा बहनों का प्यार, कैंटीन में बनी मिठाइयों से कराया भाइयों का मुंह मीठा

Bhai Dooj Celebration At Gwalior Central Jail: ग्वालियर सेंट्रल जेल में भाईदूज पर दिखा भावुक माहौल, दूर-दराज से आईं बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक। जेल प्रशासन के कड़े सुरक्षा और बेहतरीन इंतजाम।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर केंद्रीय जेल में भाईदूज पर बहनों ने बंद भाइयों को लगाया तिलक।

  • ग्वालियर-चंबल संभाग के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचीं बहनें।

  • जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

  • प्रवेश द्वार से मुलाकात कक्ष तक बनाए गए व्यवस्थित काउंटर।

Bhai Dooj Festival In Gwalior Jail: दीवाली उत्सव के तीसरे दिन भाईदूज (यम द्वितीया) के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल ग्वालियर में एक भावुक और सुरक्षापूर्ण माहौल देखने को मिला।

ग्वालियर-चंबल संभाग के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को तिलक लगाने और उनकी दीर्घायु की कामना करने पहुँचीं। त्योहार के इस अवसर पर सुरक्षा, संवेदनशीलता और बेहतर प्रबंधन का अनूठा समन्वय देखने को मिला, जिससे दूर-दराज से आईं बहनों ने शांतिपूर्वक अपने भाइयों से मिलकर भाईदूज का पर्व मनाया।

​जेल प्रशासन के सराहनीय सुरक्षा इंतजाम

जेल अधीक्षक राकेश भांगरे के कुशल निर्देशन में जेल प्रशासन द्वारा बहनों की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद कड़े एवं सुव्यवस्थित इंतजाम किए गए थे। बहनों को अपने भाइयों से मिलने में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रवेश द्वार से लेकर मुलाकात कक्ष तक व्यवस्थित काउंटर बनाए गए थे। पीने के पानी, छाया और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी ताकि दूर-दराज से आई महिलाओं व बच्चों को राहत मिल सके।

​सुरक्षा कारणों से बाहरी मिठाई प्रतिबंधित, कैंटीन में तैयार हुई विशेष मिठाई

सुरक्षा के कड़े मानकों को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन द्वारा बाहर से किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री या मिठाई लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, पर्व की मिठास बनी रहे, इसके लिए जेल के भीतर स्थित कैंटीन में ही शुद्ध और ताजी मिठाइयां तैयार करवाई गईं। बहनों ने कैंटीन से ही मिठाई खरीदकर अपने भाइयों का मुंह मीठा कराया और तिलक लगाकर रक्षा का वचन लिया।

जेल के बाहर पुलिस बल सतर्क, ट्रैफिक व्यवस्था रही सुचारू

जेल परिसर के बाहर परिजनों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सीएसपी एवं संबंधित थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, जेल रोड पर यातायात बाधित न हो और वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस अमले ने मुस्तैदी से कमान संभाली।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो