ग्वालियर में एक्स बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
ग्वालियर

ग्वालियर में एक्स बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला,महिला गिरफ्तार; पति को फोटो-वीडियो भेजने से थी नाराज

Gwalior Boyfriend Attack : ग्वालियर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कम्पू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक महिला ने अपने पूर्व परिचित धर्मेंद्र प्रजापति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

निशांत तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक्स बॉयफ्रेंड पर धारदार हथियार से हमला।

  • घायल धर्मेंद्र प्रजापति के सिर, गर्दन, चेहरे और कलाई पर आईं गंभीर चोटें।

  • आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • महिला ने दावा किया कि मकान खाली कराने और आपसी विवाद के दौरान झगड़ा हुआ।

Gwalior Woman Arrested : ग्वालियर में ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ वाला चर्चित नारा एक सनसनीखेज घटना के संदर्भ में सामने आया है। कम्पू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक महिला ने अपने पूर्व परिचित धर्मेंद्र प्रजापति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

घटना में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घायल को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

पति को फोटो-वीडियो भेजने से नाराजगी का आरोप

घायल धर्मेंद्र प्रजापति के मुताबिक वो और महिला पहले रिलेशनशिप में थे। लेकिन पिछले दो-तीन साल से अलग रह रहे थे। धर्मेंद्र का आरोप है कि महिला उसके संपर्क में थी और पति को पुराने फोटो, वीडियो व अन्य सामग्री भेजने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। धर्मेंद्र ने दावा किया कि घटना के दौरान महिला ने कैंची से उस पर कई वार किए। हमले में उसके सिर, गर्दन, चेहरे और कलाई पर गहरे घाव आए हैं।

महिला बोली- घर खाली कराने और विवाद के दौरान हुआ झगड़ा

ग्वालियर शहर में हुई इस घटना में दूसरी ओर आरोपी महिला का कहना है कि धर्मेंद्र उसका रिश्तेदार है और पहले दोनों की शादी की बात चली थी लेकिन शादी नहीं हुई। महिला के मुताबिक उसकी दूसरी शादी सोनू यादव से हुई है और धर्मेंद्र द्वारा पति को फोटो, वीडियो और ऑडियो भेजने को लेकर विवाद था।

उसने दावा किया कि वो धर्मेंद्र से जुड़े मकान को खाली कराने आई थी। बातचीत के दौरान झगड़ा हुआ और उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला ने धर्मेंद्र पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

कम्पू थाना पुलिस के विवेचना अधिकारी गुलाब सिंह के अनुसार, महिला और धर्मेंद्र पहले से परिचित थे। घटना के दिन दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद महिला ने धर्मेंद्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

दोनों पक्षों के दावों की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। धर्मेंद्र ने हमले को जानलेवा बताया, जबकि महिला ने विवाद के दौरान मारपीट होने की बात कही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO