डेटॉल के अंदर निकला ब्लेड  (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्वालियर

ग्वालियर में डेटॉल साबुन में ब्लेड, बच्चे के गाल पर कट, उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

Blade found in Dettol Soap: ग्वालियर में नहाने के साबुन में निकली ब्लेड, इस्तेमाल करते ही बच्चे के गाल पर आया कट। कंपनी पर लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर में डेटॉल साबुन के अंदर निकली लोहे की ब्लेड।

  • पहली साबुन में ब्लेड मिलने के बाद दूसरी साबुन में भी मिली ब्लेड।

  • शिकायत पर जिला उपभोक्ता आयोग ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना।

Blade Found Inside Dettol Soap Injury To Child: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, नहाते समय इस्तेमाल किए जाने वाली साबुन में लोहे की ब्लेड निकलने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जिस डेटॉल साबुन के अंदर ब्लेड फंसी हुई थी उससे एक बच्चे के गाल पर कट भी आया है।

दरअसल, बच्चे ने जैसे ही साबुन का इस्तेमाल किया उसके गाल में से खून निकलने लगा, जिसे देखकर परिजन घबरा उठे और जब उन्होंने साबुन की जांच की तब उन्हें पता चला कि उसके अंदर लोह की एक ब्लेड छिपी हुई थी।

दूसरी साबुन में भी निकला ब्लेड

बताया जा रहा है कि जब दुकानदार से साबुन को लेकर शिकायत की गई तब उसने तुरंत दूसरी साबुन दे दी लेकिन उसमें भी ब्लेड निकली। जिसके बाद बच्चे के परिजन जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग पहुंचे।

कंपनी पर 50 हजार का जुर्माना

मामले की सुनवाई के बाद मध्य प्रदेश उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने साबुन निर्माता कंपनी रैकिट इंडिया लिमिटेड पर 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश सुनाया। वहीं दूसरी तरफ दुकानदार और वितरक पर भी दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

बच्चे के गाल पर आया कट

यह पूरा मामला ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर क्षेत्र के आनंद नगर का है। जहां अंगद सिंह तोमर ने 21 मई 2025 को एक किराना स्टोर से डेटॉल का साबुन खरीदा। जिसमें ब्लेड निकली, इसके बाद अंगद सिंह ने 27 मई 2025 को राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद प्रस्तुत किया।

साबुन बनाने वाली कंपनी ने रखा पक्ष

सुनवाई के दौरान निर्माता कंपनी ने अपना पक्ष रखा और कहा कि डेटॉल साबुन बनाने में पूरी सावधानी बरती जाती है। कंपनी के अनुसार, साबुन बनाने में इस्तेमाल होने वाला रॉ मटेरियल पाउडर के रूप में होता है और निर्माण प्रक्रिया में दो मेटल डिटेक्टर से जांच की जाती है। कंपनी ने यह भी बताया कि संबंधित बैच के 21 साबुन दुकानदार से लेकर जांच कराई गई थी। इनमें से 14 साबुन की जांच एफडीए से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में हुई, जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली।

कंपनी के दावे को आयोग ने नहीं माना पर्याप्त

आयोग ने कहा कि कंपनी मेटल डिटेक्टर के इस्तेमाल का दावा तो कर रही है, लेकिन वह यह साबित नहीं कर सकी कि शिकायत वाले साबुन की जांच हुई थी। साथ ही पैकिंग और बिक्री से पहले धातु की जांच का प्रमाण भी नहीं दिया गया।

आयोग ने माना कि एक ही बैच के कुछ साबुन सही मिलने से पूरे बैच के सुरक्षित होने की पुष्टि नहीं होती। हालांकि, बच्चे के इलाज से जुड़े दस्तावेज पेश नहीं किए जाने के कारण तीन लाख पचास हजार रुपए की क्षतिपूर्ति की मांग स्वीकार नहीं की गई।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट