जमीन पर बैठी बुजुर्ग से मिलते कलेक्टर और अधिकारी फोटो सोर्स- नवभारत
गुना

गुना में बुजुर्ग के लिए घुटनों पर आया प्रशासन! कलेक्टर, CEO और SDM ने जमीन पर बैठकर सुनी महिला की समस्या

Guna News : गुना में बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनने कलेक्टर समेत जिला पंचायत CEO और SDM जमीन पर बैठ गए। SDM ने चाय-खाना खिलाकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Guna Collector Meet Elderly Woman : गुना में एक बुजुर्ग महिला की पीड़ा सुनने के लिए गुना में प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। महिला अपनी समस्या लेकर प्रशासन के पास पहुंची तो उसे जमीन पर बैठा देखकर कलेक्टर खुद उसके पास जमीन पर बैठ गए और आत्मीयता से उसकी पूरी बात सुनी। इसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक दुबे और एसडीएम शिवानी पांडे ने भी महिला के पास बैठकर उसकी समस्या जानी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

बुजुर्ग महिला जब अपनी समस्या लेकर प्रशासन के सामने पहुंची तो वह जमीन पर बैठी थी। महिला की स्थिति देखकर कलेक्टर ने भी अपनी कुर्सी छोड़कर उसके पास जमीन पर बैठकर बातचीत की। उन्होंने महिला की पूरी बात ध्यान से सुनी और उसकी समस्या को गंभीरता से समझने का प्रयास किया। कलेक्टर के इस व्यवहार ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

जिला पंचायत CEO ने भी अपनाया मानवीय अंदाज

गुना कलेक्टर के बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक दुबे ने भी बुजुर्ग महिला से उसकी समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भी महिला के पास जमीन पर बैठकर उसकी परेशानी सुनी। अधिकारी ने मामले को समझते हुए आवश्यक कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली और महिला को मदद का भरोसा दिया।

SDM ने चाय-खाना खिलाकर दिलाया भरोसा

इसके बाद एसडीएम शिवानी पांडे ने भी बुजुर्ग महिला से मुलाकात की। उन्होंने महिला की परेशानी सुनी और भरोसा दिलाया कि प्रशासन उसकी हरसंभव मदद करेगा। एसडीएम ने महिला को चाय और खाना भी खिलाया। इस दौरान प्रशासन और बुजुर्ग महिला के बीच आत्मीयता का माहौल नजर आया।

एक बुजुर्ग मां के लिए जमीन पर बैठा पूरा प्रशासन

इस पूरे घटनाक्रम की सबसे खास तस्वीर यह रही कि प्रशासन के अलग-अलग स्तर के अधिकारी बुजुर्ग महिला के पास जमीन पर बैठकर उसकी बात सुनते नजर आए। कलेक्टर से लेकर जिला पंचायत CEO और SDM तक ने महिला की समस्या को गंभीरता से लिया। अधिकारियों के इस व्यवहार से यह संदेश गया कि जरूरतमंद की समस्या सुनने में पद और कुर्सी से ज्यादा संवेदनशीलता मायने रखती है।

मदद के भरोसे के साथ खत्म हुई सुनवाई

बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनने के बाद अधिकारियों ने उसे हरसंभव मदद का भरोसा दिया। महिला के लिए गुना जिला प्रशासन का यह रवैया राहत देने वाला रहा। पूरे घटनाक्रम में अधिकारियों की संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की तस्वीर सामने आई, जहां एक बुजुर्ग मां की परेशानी को सुनने के लिए प्रशासन उसके पास जमीन पर बैठा और उसकी मदद का भरोसा दिलाया।

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम