आरोन में दूषित पानी की समस्या से परेशान वार्डवासी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
गुना

पीने का पानी या गटर का पानी...! आरोन में दूषित जल की सप्लाई, परेशान हो रहे वार्डवासी

Contaminated Water Supply In Aron Guna: गुना के आरोन नगर परिषद में पेयजल व्यवस्था पर गंभीर लापरवाही। वार्ड 5, 6 और 7 में 20 दिनों से नलों में आ रहा गंदा पानी। गटर का पानी मिलने की आशंका।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • गुना जिले के आरोन नगर के वार्ड 5, 6 और 7 में दूषित पानी की सप्लाई की शिकायत।

  • पिछले 15 से 20 दिनों से नलों में आ रहा गंदा और बदबूदार पानी।

  • वार्डवासियों को पेयजल में गटर का पानी मिलने की आशंका।

  • शिकायतों के बावजूद नगर परिषद पर समस्या का समाधान नहीं करने के आरोप।

Aron Dirty Drinking Water In Wards: गुना जिले के आरोन नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, नगर के वार्ड क्रमांक 5, 6 और 7 में पिछले 15 से 20 दिनों से नलों के माध्यम से गंदा और दूषित पानी सप्लाई किए जाने की शिकायत सामने आ रही है।

हालात ऐसे हैं कि वार्डवासी स्वच्छ पेयजल के लिए परेशान हैं और उन्हें मजबूरी में दूषित पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

पेयजल में गटर का पानी मिलने की आशंका

गुना जिले के आरोन नगर के वार्डवासियों का आरोप है कि नलों में आने वाला पानी इतना गंदा है कि उन्हें आशंका है कि इसमें गटर का पानी मिलकर आ रहा है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है।

अब तक नहीं हुआ समस्या का समाधान

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब नगर परिषद की जिम्मेदारी नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है, तो फिर 15 से 20 दिनों से चली आ रही इस समस्या का समाधान अब तक क्यों नहीं हुआ? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को किसी बड़ी बीमारी के फैलने का इंतजार है?

दूषित पानी की सप्लाई से मंडरा रहा वार्डवासियों के स्वास्थ्य पर खतरा

दूषित पानी की सप्लाई से वार्डवासियों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि तत्काल पेयजल लाइन की जांच कराई जाए, पानी के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच हो और स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

केट मिडलटन ने मुंबई के मैटरनिटी अस्पताल का किया दौरा, प्रिंस विलियम के बिना पहुंचीं प्रिंसेस ऑफ वेल्स

पहले 2020, फिर 2035, अब 2047...इसके बाद 3000 आएगा! विकसित भारत के लक्ष्य पर राहुल का तंज

लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों की तारीफ, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग