नशे में धुत शिक्षक ने छात्र के काटे बाल (सोर्स:-सोशल मीडिया)  
मध्य प्रदेश

नशे में धुत शिक्षक ने लड़की के काटे बाल, अपराधिक मामला हुआ दर्ज; देखें वीडियो

गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल के शिक्षक का एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नशे में धुत शिक्षक ने एक छात्रा के बाल काट दिए।

शुभम पाठक

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है जहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने नशे की हालत में इतना धुत हो गया कि एक छात्रा के बाल ही काट दिए। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

मामला आज यानी शिक्षक दिवस के दिन का है जहां नशे की हालत में एक लड़की के बाल काटने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। रतलाम के जिलाधिकारी राजेश बाथम ने कहा कि शिक्षक वीर सिंह मेधा के खिलाफ छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के सिलसिले में आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा।

वीडियो हुआ वायरल

मेधा के खिलाफ यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के बाद की गई, जिसमें उसे जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर सेमलखेड़ी के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बच्ची के बाल काटते और बाद में एक ग्रामीण से बहस करते हुए देखा गया था।

अधिकारी ने दी जानकारी

वहीं इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि आदिवासी विभाग की सहायक आयुक्त रंजना सिंह ने मेधा को निलंबित करने का आदेश दिया है। वायरल वीडियो में शिक्षक को रोती हुई एक छोटी बच्ची के बाल कैंची से काटते हुए देखा जा सकता है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि वह लड़की की चीखें सुनकर स्कूल पहुंचा और पाया कि शिक्षक उसके बाल काट रहा है।

शिक्षक का दावा

वहीं इस मामले में जब शिक्षक से पूछताछ की गई तो उसने दावा किया कि स्कूल में बच्चे पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। जब ग्रामीण ने उसे लड़की के बाल काटने से मना किया और कहा कि वह उसका वीडियो बना लेगा तो शिक्षक ने कथित तौर पर उससे कहा, ''तुम वीडियो बना सकते हो लेकिन कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि व्यापक रूप से साझा किया गया यह वीडियो आखिरकार जिलाधिकारी तक पहुंचा, जिन्होंने जांच के आदेश दिए। अधिकारी ने बताया कि लड़की के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी बाथम ने कहा कि मेधा के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक