प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया  
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के झोलाछाप डॉक्टर ने सबको चौंकाया; दांत दर्द की दवा लेने गई महिला, अनपढ़ ने पकड़ा दी सल्फास की गोली, हो गई मौत

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिवार ने बीते दिन शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सल्फास के कारण मौत की पुष्टि हुई है।

विकास कुमार उपाध्याय

झाबुआ : मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एक महिला को औषधालय में दांत दर्द से राहत की दवा के बजाय सल्फास की गोली दी गई जिसके सेवन से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार, 17 मई को इस बारे में जानकारी दी। झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने दुकान मालिक को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर धरमपुरी गांव की निवासी रेखा बृहस्पतिवार शाम को थांदला गेट के पास एक मेडिकल स्टोर गई थी और दांत दर्द से राहत के लिए दवा मांगी थी। अधिकारी ने बताया कि दुकान के विक्रेता ने उसे सल्फास की गोली दी, जिसे उसने उसी रात घर पर खा लिया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिवार ने बीते दिन शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सल्फास के कारण मौत की पुष्टि हुई है, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और दुकान के मालिक लोकेंद्र बाबेल (52) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि दुकान में सल्फास की गोलियां क्यों रखी गई थीं। दुकान को सील कर दिया गया और औषधि नियंत्रक विभाग भी जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि महिला को गोलियां देने वाले विक्रेता को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

(-एजेंसी इनपुट के साथ।)

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात