-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Shocking Case Fake Doctor Performed Heart Operation 7 Dies Panic In Area
मध्य प्रदेश से चौंकाने वाला मामला, फर्जी डॉक्टर ने किया दिल का ऑपरेशन; 7 की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
इस गंभीर मामले की जानकारी एडवोकेट दीपक तिवारी ने दी। दिपक तिवारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या आधिकारिक तौर पर भले ही 7 हो, लेकिन असली आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, (सौजन्य सोशल मीडिया)
दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फर्जी डॉक्टर ने मिशनरी अस्पताल में खुद को कार्डियोलॉजिस्ट बताकर हार्ट सर्जरी की और कथित रूप से 7 मरीजों की जान ले ली। इस घटना के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
आरोपी ने खुद को प्रसिद्ध ब्रिटिश हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एन जॉन केम बताकर अस्पताल में नौकरी हासिल की। उसने कई मरीजों की हार्ट सर्जरी की, जिनमें से 7 की मौत हो गई। जांच के दौरान पता चला कि उसका असली नाम नरेंद्र विक्रमादित्य यादव है और वह पहले भी विभिन्न विवादों में शामिल रहा है।
इस गंभीर मामले की जानकारी एडवोकेट दीपक तिवारी ने दी। बता दें, दिपक तिवारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या आधिकारिक तौर पर भले ही 7 हो, लेकिन असली आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है। उन्होंने जिला कलेक्टर को शिकायत देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।
सम्बंधित ख़बरें
किसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
EXCLUSIVE: मनगवां विधायक के पत्र पर बवाल! ईदगाह और मीनार को बताया अवैध निर्माण, जानें क्यों भड़की कांग्रेस
किसानों के कपड़े सरकार उतार रही…राजधानी भोपाल में सरकार से नाखुश किसानों ने उतारे कपड़े; तेज हुआ प्रदर्शन
जंतर-मंतर के बाद अब भोपाल में किसानों को समर्थन देने पहुंचे GEN Z, कह दी बड़ी बात; नवभारत लाइव की खास रिपोर्ट
एडवोकेट तिवारी ने बताई ये बात
एडवोकेट तिवारी के मुताबिक, कुछ मरीजों ने बताया कि उन्होंने अपने परिजन को ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया था, लेकिन ऑपरेशन से पहले ही संदेह के चलते वे उन्हें जबलपुर ले गए। तभी यह खुलासा हुआ कि डॉक्टर फर्जी है और असली डॉ केम तो ब्रिटेन में हैं।
अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार से ले रहा था फंड
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कनोंगो ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यह मिशनरी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार से फंड भी ले रहा था। ऐसे में सरकारी धन का दुरुपयोग और मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ का आरोप बेहद गंभीर है।
जांच एजेंसियों ने अस्पताल से संबंधित सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। दस्तावेजों की छानबीन के दौरान पाया गया कि आरोपी ने ब्रिटिश डॉक्टर से मिलते-जुलते फर्जी प्रमाण पत्र जमा किए थे। दमोह के जिलाधिकारी सुधीर कोचर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
जानकारी के मुताबिक, आरोपी नरेंद्र यादव पहले भी सोशल मीडिया पर विवादित गतिविधियों में लिप्त रहा है। जुलाई 2023 में उसने एक ट्वीट किया था, जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को फ्रांस भेजने की बात कही गई थी, जो बाद में काफी ट्रोल हुआ था। साथ ही उसने योगी आदित्यनाथ के साथ फर्जी फोटो भी शेयर किए थे।
Shocking case fake doctor performed heart operation 7 dies panic in area
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMकिसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Jul 29, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













