सरई माल में जांच करने पहुंची पुलिस और रोते बिलखते परिजन व ग्रामीण फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
डिण्‍डौरी

डिंडोरी : गोवर्धन पूजा के बीच मातम, जलाशय में डूबने से दो बच्चियों की मौत, तीसरी ने बचाई जान, गमगीन हुआ माहौल

Dindori Accident : डिंडोरी के सरई माल गांव में गोवर्धन पूजा के दौरान जलाशय में नहाने गईं तीन बच्चियों में से दो की डूबने से मौत हो गई। तीसरी बच्ची ने बाहर निकलकर ग्रामीणों को सूचना दी।

दीपक ताम्रकार, शाजेब खान

Highlights :

  • डिंडोरी के सरई माल गांव में दर्दनाक हादसा।

  • गोवर्धन पूजा के दौरान जलाशय में नहाने गई थीं तीन बच्चियां।

  • दो बच्चियों की डूबने से मौत, तीसरी ने बचाई जान।

  • मृत बच्चियों की उम्र करीब 9 और 10 वर्ष बताई गई।

Dindori Girls Drowning Accident : एमपी के आदिवासी बहुल डिंडोरी जिले में गोवर्धन पूजा के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सरई माल में गांव के जलाशय में नहाने गईं तीन बच्चियों में से दो की डूबने से मौत हो गई जबकि तीसरी बच्ची किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रही। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

नहाने गई थीं तीनों बच्चियां

जानकारी के अनुसार सरई माल गांव की तीन बच्चियां गोवर्धन पूजा के दौरान गांव के बड़े जलाशय में नहाने गई थीं। तीनों की उम्र करीब 9, 10 और 11 वर्ष बताई जा रही है। इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। इनमें से एक बच्ची किसी तरह जलाशय से बाहर निकल आई लेकिन बाकी दो को बचाया नहीं जा सका।

गांव वालों को सूचना देने पहुंची तीसरी बच्ची

शहपुरा एसडीओपी अजय तिवारी के मुताबिक राजनंदिनी परस्ते,प्रीति परस्ते और धनेश्वरी गोलिया गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर सरई बांध में नहाने गई थी जब बच्चियां तैरते हुए गहरे पानी में चली गई तो डूबने लगी किसी तरह से राजनंदिनी परस्ते जैसे तैसे तैरकर किनारे पहुंची और दौड़कर गांव वालों को सूचना दी गांव वाले पहुंचे और बच्चियों को खोजना शुरू किया। वही सूचना पर पहुंची शहपुरा पुलिस ने भी दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया तब जाकर बच्चियों के शव बरामद हुए।

पुलिस ने बाहर निकलवाए शव

घटना की सूचना मिलने पर शहपुरा पुलिस सरई माल गांव पहुंची। एमपी पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव जलाशय से बाहर निकलवाए और पंचनामा कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव में पसरा मातम, परिवारों का रो रोकर बुरा हाल

डिंडोरी जिले के इस हादसे के बाद सरई माल गांव में मातम पसरा हुआ है। बच्चियों की असमय मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गोवर्धन पूजा के दिन हुई इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

कैंसर की 1,364 दवाएं 96 प्रतिशत तक हुईं सस्ती, दवाओं की लिस्ट और नई MRP दरें यहां देखें

RSS पर प्रतिबंध की कोशिश के दौरान इब्राहिम ने किया था संघ का बचाव, मोहन भागवत ने सुनाया 1930 के दशक का किस्सा

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह