धार में जल संकट दूर करेगा ब्रिजस्टोन (सोर्स- सोशल मीडिया)
धार

मध्य प्रदेश के धार में जल संकट दूर करेगा ब्रिजस्टोन; 'प्रवाह' प्रोजेक्ट से रीचार्ज होगा 1.5 लाख टन भूजल

Bridgestone India Project Prawah: धार में जल संकट पर प्रहार, ब्रिजस्टोन इंडिया के 'प्रवाह' प्रोजेक्ट से 140 एकड़ क्षेत्र के 3 पारंपरिक जलाशयों का होगा कायाकल्प, 1.5 लाख टन भूजल पुनर्भरण का लक्ष्य।

सजल रघुवंशी

Project Prawah Dhar Groundwater Recharge: ब्रिजस्टोन इंडिया ने मध्य प्रदेश में पानी की कमी का सामना कर रहे क्षेत्रों में ग्राउंडवाटर रीचार्ज (भूजल पुनर्भरण) करने और जैव विविधता को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के प्रोजेक्ट ‘प्रवाह’ के माध्यम से धार, मध्य प्रदेश में करीब 140 एकड़ के कैचमेंट एरिया के तीन पारंपरिक जलाशयों को लाभ होगा।

कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस पहल को समाज द्वारा संचालित किया जाएगा। इन क्षेत्रों में वर्षों तक अत्यधिक भूजल दोहन होने के कारण जल संकट की स्थिति बन गई है।

धार जिले में कई वर्षों से पानी की समस्या, 10 से 20 मीटर नीचे चला गया भूजल

धार जिला विगत कई वर्षों से पानी की गंभीर कमी और भूजल स्रोतों का जलस्तर गिरने जैसी स्थितियों का सामना कर रहा है। सालभर में जमीन में जितना पानी जाता है, उससे ज्यादा पानी निकाल लिया जा रहा है, जो कि पर्यावरण के प्रतिकूल तरीके से भूजल दोहन की तस्वीर दिखाता है। भूजल का स्तर 10 से 20 मीटर तक नीचे चला गया है, विशेषरूप से मानसून से पहले के महीनों में यह स्थिति दिखती है। इससे पीने के लिए पानी की उपलब्धता और सिंचाई जैसे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य 1.5 लाख टन भूजल का पुनर्भरण करना है। इससे घरों, घरेलू पशुओं और आसपास के खेतों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे जैव विविधता में योगदान मिलेगा और ग्रामीण समुदाय जलवायु परिवर्तन का सामना ज्यादा सक्षम तरीके से कर सकेंगे।

प्रोजेक्ट प्रवाह से मजबूत हो रही जल सुरक्षा

प्रोजेक्ट प्रवाह से जल सुरक्षा मजबूत हो रही है, स्थानीय इकोसिस्टम पुनर्जीवित हो रहा है और स्थानीय समुदायों को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। इस प्रोजेक्ट ने पर्यावरण आधारित रीस्टोरेशन, जमीनी स्तर पर जन सहभागिता और क्षेत्र की वंचित महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित करते हुए इस लक्ष्य को संभव बनाया है। इससे कंपनी की मौजूदा जैव विविधता की पहलों को मजबूती मिली है, जिसमें 9.5 एकड़ का जैव विविधता पार्क और पर्यावरण शिक्षा, जैव विविधता के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कम्युनिटी गार्डन स्थापित करने जैसी पहलें शामिल हैं।

प्रोजेक्ट प्रवाह का यह है मुख्य उद्देश्य

एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर – एचआर, एडमिन एंड सीएसआर सुधीर कुलकर्णी ने कहा, ‘अपने परिचालन वाले क्षेत्रों में पर्यावरण एवं समुदायों की देखभाल करना ब्रिजस्टोन की केंद्रीय नीति का हिस्सा है। प्रोजेक्ट प्रवाह का लक्ष्य धार जिले के लोगों की पानी की कमी की गंभीर समस्या का समाधान करना है। प्रोजेक्ट प्रवाह के माध्यम से हम इन जलाशयों को पुनर्जीवित कर रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों को लाभ होगा।’ प्रोजेक्ट प्रवाह के माध्यम से ब्रिजस्टोन इंडिया ने जलाशयों को पुनर्जीवित करते हुए, जल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए, जैव विविधता को बढ़ावा देते हुए और पर्यावरण के अनुकूल भविष्य के लिए समुदायों को मजबूत करते हुए बेहतरीन गुणवत्ता के साथ समाज की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती दी है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें! नदिया कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरा मामला

29 साल का गैंगस्टर, अमेरिका में केस और गिरफ्तारी वारंट...कौन है FBI के निशाने पर आया पंजाब का मेजर सिंह?

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल