नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार देवास जिले के चंदाना गांव पहुंचे। फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
देवास

देवास: उमंग सिंघार ने मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, सीएम से 25 लाख रुपए मुआवजे की मांग

Liquor Death Compensation : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार देवास जिले के चंदाना गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री से प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार देवास जिले के चंदाना गांव पहुंचे।

  • जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।

  • कांग्रेस विधायक दल की ओर से प्रत्येक परिवार को 50 हजार रुपए की सहायता दी।

  • मुख्यमंत्री से प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग।

  • घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

Umang Singhar Dewas Visit : एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार देवास जिले के ग्राम चंदाना पहुंचे जहां उन्होंने कथित जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

प्रत्येक परिवार को 50 हजार रुपए की सहायता

उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायक दल की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। परिवारों को राहत और न्याय दिलाने के लिए पार्टी उनकी आवाज उठाती रहेगी।

मुख्यमंत्री से 25 लाख रुपए मुआवजे की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

उमंग सिंघार ने घटना को गंभीर बताते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय और आर्थिक राहत देने पर जोर दिया। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में सहायता मिलनी चाहिए और घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

उमंग सिंघार ने परमाणु परियोजना पर भी उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रीवा जिले के रोझौही–सरई कला क्षेत्र में टाटा पावर की प्रस्तावित परमाणु परियोजना को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। 26 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने ग्रामीणों के विरोध, ड्रिलिंग की अनुमति और परियोजना से जुड़े सुरक्षा मानकों पर जवाब मांगा। सिंघार एक दिन पहले परमाणु परियोजना के विरोध में जल सत्याग्रह कर रहे आंदोलनकारियों से भी मिले थे और उन्हें समर्थन दिया था।

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द

थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद: CM फडणवीस से मिले रेवंत रेड्डी, तेलंगाना की मांग पर महाराष्ट्र बनाएगा अध्ययन समिति

100 करोड़ के घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, DMK ने लगाया गंभीर आरोप

बिना पुख्ता सबूत के 6 साल जेल में रहा शख्स, सुप्रीम कोर्ट ने बताया न्याय का मजाक; UP सरकार देगी मुआवजा