सीएम मोहन यादव ने की शहीद के पिता से फोन पर बात   (सोर्स- सोशल मीडिया)
देवास

CM मोहन यादव ने की शहीद TI दिलीप पुरी के पिता से बात, हरसंभव मदद मुहैया कराने का दिया आश्वासन

TI Dilip Puri Father Talk To CM: खातेगांव में शहीद TI दिलीप पुरी के परिजनों से सीएम मोहन यादव ने फोन पर की बात, पिता की मांगों पर दिया आश्वासन, स्कूल का नामकरण शहीद के नाम होगा।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • CM मोहन यादव ने शहीद दिलीप पुरी के पिता से फोन पर की बात।

  • सीएम ने परिवार को हरसंभव मदद मुहैया कराने का दिया भरोसा।

  • शहीद के पिता ने बहू की पोस्टिंग इंदौर रेंज में रखने की मांग।

CM Mohan Yadav Calls Dilip Puri Father: देवास के खातेगांव में कर्तव्य निवर्हन के दौरान शहीद हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी के परिवार से मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने फोन पर बात की। सीएम ने शहीद के पिता ओमप्रकाश पुरी और पत्नी से बात कर कहा कि इस दुख की घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार उनके साथ है।

साथ ही सीएम मोहन यादव ने यह आश्वासन दिया कि शहीद दिलीप पुरी के परिवार को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी। सीएम से फोन पर बातचीत के दौरान शहीद के पिता ने सरकार के सामने कुछ मांगे रखीं। जिन मांगों को पूरी करने के लिए सीएम द्वारा आश्वासन भी दिया गया है।

शहीद के पिता की यह हैं मुख्य मांगें

शहीद पुरी के पिता ओमप्रकाश ने सीएम से मांग की कि उनकी बहू की एसआई की होने वाली पदस्थापना इंदौर रेंज में ही रखी जाए, जिससे उनका परिवार साथ में रह सके। जिससे बेटी अरविंदो मेडिकल कॉलेज में अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगी। उन्होंने बेटी की अरविंदो मेडिकल कॉलेज की फीस तथा बेटे की शिक्षा के लिए भी शासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इन मामलों में भी परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

स्कूल का नामकरण दिलीप पुरी के नाम पर करने का आग्रह

पिता ने एक अन्य मांग का जिक्र करते हुए बताया कि दिलीप पुरी ने ग्राम बरमंडल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो साल तक स्वेच्छा से निशुल्क शिक्षण कार्य किया था। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के पढ़ाया। उनके इस शैक्षणिक योगदान के सम्मान में विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया था। जिसके चलते ही ओमप्रकाश ने मांग की कि उनके पुत्र की याद में बरमंडल शासकीय विद्यालय का नामकरण शहीद दिलीप पुरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नाम पर किया जाए।

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शहीद हुए थे दिलीप पुरी

बता दें कि, खातेगांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिलीप पुरी गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके बलिदान पर पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई, दिलीप पुरी की अंतिम विदाई के दौरान एसपी आदित्य मिश्रा भी भावुक नजर आए।

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह