मृतक (फोटो सोर्स- नवभारत) 
देवास

देवास में दर्दनाक हादसा: उफनते नाले में बहे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी, 10 किलोमीटर दूर मिला एक शव

Youth Drowned in Nala : देवास के कन्नौद-सतवास क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान उफनते नाले में बहने से 2 युवकों की मौत हो गई। एक युवक का शव घटनास्थल के पास और दूसरे का 10 किलोमीटर दूर मिला।

प्रीतेश जैन

Dewas Nala Accident: देवास जिले के कन्नौद-सतवास क्षेत्र में तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। उफनते नाले को पार करने के दौरान निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत दो युवक बह गए, जिनके शव गुरुवार सुबह बरामद किए गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कन्नौद निवासी अमित शर्मा (24) और धर्मेंद्र सिंह राठौड़ (26) के रूप में हुई है। दोनों युवक एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे और बुधवार को पीपलकोटा स्थित कार्यालय में काम करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर कन्नौद लौट रहे थे।

बारिश के कारण नाले में था तेज बहाव

बताया जा रहा है कि रास्ते में दातुनी नदी और उससे जुड़े नाले में भारी बारिश के कारण तेज बहाव था। देर रात तक दोनों युवकों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए हैं। सूचना मिलते ही सतवास पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

10 किलोमीटर दूर मिला एक शव

रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सबसे पहले दोनों युवकों की मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिससे आशंका और गहरा गई। खोज अभियान के दौरान धर्मेंद्र सिंह राठौड़ का शव घटनास्थल के समीप नाले में मिला। वहीं अमित शर्मा का शव पानी के तेज बहाव के साथ करीब 10 किलोमीटर दूर गोलपुरा क्षेत्र में बरामद किया गया। पुलिस और राहत दल ने दोनों शवों को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सतवास अस्पताल भेज दिया।

नाला पार करने के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक बारिश के दौरान उफनते नाले को पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वे पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बारिश के दौरान उफनते नालों और नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज