दतिया पहुंचे मंत्री राकेश शुक्ला फोटो सोर्स- नवभारत
दतिया

दतिया पहुंचे मंत्री राकेश शुक्ला, बोले- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पर्व, होंगे जनसेवा के आयोजन

Minister Rakesh Shukla : मंत्री राकेश शुक्ला ने दतिया में बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में सेवा पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम होंगे।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Madhya Pradesh Seva Parv : नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला दतिया पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले ‘सेवा पर्व’ की जानकारी दी।

मंत्री राकेश शुक्ला ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होने वाले इस अभियान को सेवा संकल्प पखवाड़े और सेवा पर्व के रूप में मनाया जाएगा।

सेवा और जनकल्याण से जुड़ेंगे कार्यक्रम

राकेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने देश का नाम भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रोशन किया है। उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और भारतीय नागरिकों के सम्मान में भी वृद्धि हुई है।

एक महीने तक होंगे विभिन्न आयोजन

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को केवल उत्सव के तौर पर नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण से जोड़कर मनाया जाएगा। एक महीने तक चलने वाले अभियान में स्वच्छता, जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने की तैयारी

उन्होंने कहा कि सेवा पर्व के जरिए अधिक से अधिक लोगों को सेवा और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह अभियान दतिया समेत पूरे मध्य प्रदेश में एक महीने तक सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण के संदेश के साथ चलेगा।

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी