रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

BJP Seva Abhiyan: 'जेन-जी' प्रदर्शन के बाद भाजपा का मोबाइल स्क्रीन पर बड़ा दांव, पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'। रैलियों की जगह रील्स से युवाओं को जोड़ेगी पार्टी।
BJP uses mobile screens for PM Modi birthday campaign
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

PM Modi Birthday BJP Campaign: जंतर-मंतर पर हुए हालिया 'जेन-जी' प्रोटेस्ट के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना पूरा फोकस युवा पीढ़ी की मोबाइल स्क्रीन पर केंद्रित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए भाजपा एक नए और हाई-टेक अंदाज में युवाओं तक पहुंचने की तैयारी कर रही है। इस बार पार्टी का मुख्य हथियार पारंपरिक रैलियां नहीं, बल्कि 'इन्फ्लुएंसर्स' और 'इंस्टाग्राम रील्स' होंगे।

यह पूरा अभियान ‘ग्राउंड पर बदलाव और मोबाइल पर उसकी कहानी’ के फॉर्मूले पर आधारित होगा, जिसमें डिजिटल दुनिया और जमीनी हकीकत का तालमेल बिठाया जाएगा।

इन्फ्लुएंसर दिखाएंगे ‘बदला हुआ भारत’

इस डिजिटल आउटरीच के तहत देश के प्रमुख डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को उन 50 राष्ट्रीय स्थलों पर ले जाया जाएगा, जहां पिछले कुछ वर्षों में अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और जीवन स्तर में स्पष्ट बदलाव आया है। क्रिएटर वहां जाकर अपने अनुभव के आधार पर वीडियो बनाएंगे। साथ ही, पार्टी के हर 'शक्ति केंद्र' को कम से कम 10 रील बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें कार्यकर्ता 60 सेकंड के वीडियो बनाकर समान हैशटैग के साथ अपलोड करेंगे।

25 लाख लाभार्थियों की 'कहानी बदलाव की'

कैंपेन का सबसे बड़ा डिजिटल हिस्सा 'कहानी बदलाव की' सीरीज होगी। इसके तहत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए 25 लाख लोगों की वास्तविक कहानियों को वीडियो के रूप में रिकॉर्ड किया जाएगा। इनमें से 25 हजार कहानियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और सबसे प्रभावशाली 250 कहानियों को प्रोफेशनल तरीके से शूट कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया जाएगा।

BJP uses mobile screens for PM Modi birthday campaign
छतरपुर में एंबुलेंस का 3 घंटे इंतजार; प्रसूता को खाट पर लिटाकर दो किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए ग्रामीण

डिजिटल के साथ जमीनी कार्यक्रमों की रूपरेखा

अभियान को केवल सोशल मीडिया तक सीमित न रखते हुए, इसे ग्राउंड लेवल के कार्यक्रमों से भी जोड़ा गया है:

  • 17 सितंबर 'आशीर्वाद का दीया': हर घर और बूथ पर कार्यकर्ता दीप जलाकर पीएम मोदी के 25 साल की जनसेवा का आभार जताएंगे। इसके फोटो-वीडियो #आशीर्वाद_का_दीया के साथ सोशल मीडिया पर साझा किए जाएंगे।

  • सेवा मेरा योगदान: नागरिकों से 25 मिनट का समय निकालकर कोई भी समाज सेवा करने की अपील की गई है। इसका 'पहले और बाद' का वीडियो My Bharat Portal पर अपलोड करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

  • गांव-गांव 'नमो सेवा गाथा': नुक्कड़ नाटकों के जरिए 25 से 30 मिनट में सरकारी योजनाओं और बदलावों की कहानी गांव-गांव पहुंचाई जाएगी। 2 अक्टूबर को 100 प्रमुख स्थानों पर इसका भव्य मंचन होगा।

  • आंगन का उत्सव: 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ियों में माताओं का सम्मान किया जाएगा और बच्चों के लिए खेल-कूद व चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

  • सेवा ज्योति यात्रा: हर जिले और गांव में मशाल यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके अलावा, वडनगर से काशी तक 250 बाइक्स पर 500 यात्री ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ निकालेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com