रतनगढ़ माता के दरबार में शुरू हुआ तीन दिवसीय लक्खी मेला फोटो सोर्स - नवभारत
दतिया

दतिया में मां रतनगढ़ के दरबार में लक्खी मेले का आगाज, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट

Datia Ratangarh Lakhhi Mela 2026 : दतिया के मां रतनगढ़ मंदिर में 9 से 11 नवंबर तक तीन दिवसीय लक्खी मेले का आयोजन। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए अलर्ट मोड पर प्रशासन।

निशांत तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • दतिया के मां रतनगढ़ मंदिर में तीन दिवसीय लक्खी मेले की शुरुआत।

  • 9 से 11 नवंबर तक चलेगा दीपावली दौज का मेला।

  • लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना।

Ratangarh Lakhhi Mela Datia : दतिया जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां रतनगढ़ वाली के दरबार में दीपावली दौज के अवसर पर तीन दिवसीय विशाल लक्खी मेले का शुभारंभ हो गया है। 9 नवंबर से शुरू हुआ ये मेला 11 नवंबर तक चलेगा। मेले में दूर दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।

कलेक्टर और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने सोमवार को कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल रतनगढ़ पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का सेक्टरवार निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

पार्किंग से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक का निरीक्षण

अधिकारियों ने मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया। इसके अलावा पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता भी देखी। विभिन्न सेक्टरों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

दतिया जिले में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए। स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और आवागमन मार्गों को सुचारू बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं को होने वाली किसी भी परेशानी का तत्काल निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए।

श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने श्रद्धालुओं से मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने तथा भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही। किसी भी जानकारी की पुष्टि मेला क्षेत्र में तैनात अधिकारियों या कंट्रोल रूम से करने की अपील भी की गई है। प्रशासन और पुलिस का लक्ष्य मां रतनगढ़ के दरबार में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल