दतिया के नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
दतिया

दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा

Congress Grand Celebration Datia: दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का धमाकेदार प्रदर्शन, नवनिर्वाचित विधायक कुंवर घनश्याम सिंह ने निकाला भव्य विजय जुलूस।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

Congress Victory Rally Datia: दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। नवनिर्वाचित विधायक कुंवर घनश्याम सिंह ने पीतांबरा पीठ मंदिर के सामने से भव्य विजय जुलूस निकाला, जो किला चौक पहुंचकर आभार सभा में बदल गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, कांग्रेस नेता अवधेश नायक समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ढोल-नगाड़ों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश के बीच निकले इस विजय जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विधायक कुंवर घनश्याम सिंह रास्ते में दुकानदारों और नागरिकों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़े। किला चौक पर आयोजित सभा में उन्होंने दतिया की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की हर तकलीफ उनकी अपनी तकलीफ होगी और वे दतिया के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।

उमंग सिंघार ने जताया मां पीतांबरा और दतिया की जनता का आभार

सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने देवी मां पीतांबरा और दतिया की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब दतिया की जनता को भय में रहने की जरूरत नहीं है और कांग्रेस हर कदम पर जनता के साथ खड़ी रहेगी। उमंग सिंगार ने यह भी कहा कि 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जनता का यही सहयोग फिर चाहिए।

जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार को प्रशासन पर साधा निशाना

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मंच से बीजेपी सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष ने चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन जीत सत्य और जनता की हुई है। पटवारी ने देवी मां पीतांबरा को नमन करते हुए कहा कि वे दतिया की जनता के ऋणी रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाए गए और प्रशासन ने निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई। साथ ही दावा किया कि 2028 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें: रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद उत्साह में एमपी कांग्रेस

दतिया उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस ने विजय जुलूस और आभार सभा के माध्यम से अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। पार्टी इस जीत को 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने वाले बड़े संदेश के रूप में पेश करने की कोशिश करती नजर आई।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ