जीतू पटवारी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
दतिया

दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, बोले- लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं होने देंगे

Datia By Election : दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन अलर्ट रहने की अपील की। कांग्रेस ने दतिया की सीमाओं पर वरिष्ठ नेताओं की तैनाती की रणनीति बनाई है।

प्रीतेश जैन

Jitu Patwari Datia Visit: दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में कांग्रेस ने मतदान के दिन निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने भाजपा पर चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देगी।

जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है और मतदान के दिन पोलिंग बूथों पर गड़बड़ी करने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर मतदान केंद्र पर पूरी सतर्कता के साथ मौजूद रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल जानकारी पार्टी नेतृत्व और प्रशासन को देने का आह्वान किया।

दतिया की सीमाओं पर तैनात रहेंगे वरिष्ठ नेता

कांग्रेस ने मतदान के दिन दतिया जिले की सीमाओं पर अपने वरिष्ठ नेताओं की तैनाती की योजना बनाई है। पार्टी के अनुसार, डबरा बॉर्डर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह और जसवीर गुर्जर जिम्मेदारी संभालेंगे। भांडेर बॉर्डर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और विधायक फूल सिंह बरैया की तैनाती रहेगी। वहीं सेवढ़ा बॉर्डर पर उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, भिंड जिला कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल भदौरिया निगरानी करेंगे।

अन्य सीमाओं पर भी रहेगी निगरानी

कांग्रेस के मुताबिक दिनारा बॉर्डर पर जयवर्धन सिंह और केपी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि झांसी बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नजर रखेंगे। पार्टी का दावा है कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए यह रणनीति बनाई गई है।

अंतिम दौर में तेज हुआ चुनाव प्रचार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सभी प्रमुख दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। कांग्रेस ने मतदान के दिन अपने वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारने का दावा करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग दोहराई है।

https://youtu.be/EmTIIajKGfM?si=-aG5Uab-_QC-1Ky1

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच