ज्योतिरादित्य सिंधिया (फोटो सोर्स- नवभारत) 
दतिया

दतिया उपचुनाव: चुनावी रण में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह; कही बड़ी बात

Datia By Election: दतिया उपचुनाव के रण में उतरे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बड़ौनी में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में विशाल जनसभा, 30 जुलाई को मतदान।

सजल रघुवंशी

Jyotiraditya Scindia In Datia: दतिया जिले के बड़ौनी पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित किया। सिंधिया के बड़ौनी पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा माहौल भाजपा के नारों से गूंज उठा।

आमसभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने भाषण से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल किसी व्यक्ति को जिताने का चुनाव नहीं है बल्कि यह विकास को आगे बढ़ाने का चुनाव है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि दतिया में विकास की जीत होगी और भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी।

देश में विकास की गति लगातार तेज हुई है- ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश में विकास की गति लगातार तेज हुई है। सरकार ने गरीबों किसानों महिलाओं और युवाओं के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ काम कर रही है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मां रतनगढ़ वाली माता को किया याद

अपने संबोधन के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दतिया और क्षेत्र की आस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने मां रतनगढ़ वाली माता को याद करते हुए श्रद्धा व्यक्त की। वहीं, बड़ौनी के महादेव मंदिर का भी उल्लेख किया और हर-हर महादेव के जयकारे लगवाए। उनके साथ कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी पूरे उत्साह के साथ जयकारे लगाए।

सभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

सभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और इस चुनाव में विकास की जीत सुनिश्चित है।

30 जुलाई को दतिया में उपचुनाव

बता दें कि, दतिया विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव होने हैं। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नरोत्तम मिश्रा, हेमंत खंडेलवाल समेत कई दिग्गज दतिया के रण को साधने में लगे हुए हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि इस चुनाव में किस पार्टी को विजय हासिल होती है।

https://youtu.be/AQTqkWeakNY?si=BXnTCcm344iguJKT

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां