BJP Star Campaigner List Datia By Election: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के समर्थन में प्रचार अभियान को धार देने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।
इस सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जैसे दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम 16वें स्थान पर रखा गया है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में जनसंपर्क और चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है। सभी स्टार प्रचारक अलग-अलग तिथियों में चुनावी सभाओं, रोड शो और घर-घर जनसंपर्क अभियान के जरिए मतदाताओं तक पहुंचेंगे। भाजपा का लक्ष्य दतिया सीट पर मजबूत जीत दर्ज करना है।
भाजपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का नाम शामिल नहीं है। 11 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गई सूची सोमवार को सार्वजनिक हुई। इसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सत्यनारायण जटिया, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, विष्णुदत्त शर्मा, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर और संध्या राय सहित कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने ग्वालियर-चंबल अंचल के कई प्रभावशाली नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया है। इनमें एदल सिंह कंषाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाहा, राकेश सिंह, अरविंद भदौरिया, लाल सिंह आर्य, भरत सिंह कुशवाहा और रामनिवास रावत प्रमुख हैं।
यह भी पढ़ें: छतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
इसके अलावा सुमित्रा वाल्मीकि, राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे, रणवीर सिंह रावत, शैलेंद्र बरुआ, महेश केवट, शैतान सिंह पाल, डॉ. अभय यादव, केशव बघेल और महेंद्र सिंह यादव को भी प्रचार अभियान में शामिल किया गया है। भाजपा का मानना है कि इन नेताओं की सक्रिय मौजूदगी से दतिया उपचुनाव में संगठन को मजबूती मिलेगी और चुनावी मुकाबले में पार्टी को लाभ होगा।
https://www.youtube.com/watch?v=Fv4T3Bqoov8&t=134s