Highlights :
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार देर रात दतिया पहुंचीं।
पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर देश और परिवार की समृद्धि की कामना की।
संस्कृत विद्यालय में विद्यार्थियों को अपने हाथों से भोजन परोसा।
Amit Shah Wife Sonal Shah Pitambara Peeth Datia Visit : दतिया में रविवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह अचानक पहुंचीं। उन्होंने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर देश और परिवार की समृद्धि की कामना की।
दौरे की पूर्व सूचना नहीं होने के कारण प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को कम समय में व्यवस्थाएं करनी पड़ीं।
सोनल शाह के मंदिर पहुंचने पर परिसर में सुरक्षा बल तैनात रहा। वीआईपी दौरे को देखते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित की गई। इस दौरान दर्शन के लिए पहुंचे कुछ श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ा। मंदिर परिसर में फोटो और वीडियो बनाने पर पाबंदी रही। जबकि मीडियाकर्मियों को भी परिसर से दूर रखा गया।
मां बगलामुखी के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद सोनल शाह ने वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान के दौरान देश और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उनका दौरा निजी और धार्मिक बताया गया है।
धार्मिक दर्शन के बाद सोनल शाह संस्कृत विद्यालय भी पहुंचीं। यहां उन्होंने विद्यार्थियों को अपने हाथों से भोजन परोसा। उनके कार्यक्रम को लेकर पहले से कोई सार्वजनिक सूचना जारी नहीं की गई थी और न ही किसी सरकारी आयोजन की जानकारी सामने आई।
दतिया जिले में सोनल शाह के दौरे की पूर्व सूचना नहीं होने के कारण सुरक्षा और यातायात से जुड़े इंतजाम कम समय में किए गए। वीआईपी विजिट के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित रही। इससे कुछ लोगों को दर्शन के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ी।