भोपाल:खड़गे के बयान पर बवाल, कांग्रेस ऑफिस के बाहर BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

Bhopal BJP Protest : भोपाल में मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। शिवाजी नगर चौराहे पर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आए। पुलिस ने वाटर कैनन चलाया।
BJP and Congress workers face off outside the Congress office in Bhopal
बैरिकेड पर चढ़े बीजेपी कार्यकर्ता और विधायक रामेश्वर शर्माफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भोपाल में खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की।

  • शिवाजी नगर चौराहे पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

  • विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी बैरिकेड पर चढ़े।

  • भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

  • प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फूटने की सूचना है।

Bhopal Kharge Statement Protest : भोपाल में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता रेडक्रॉस अस्पताल के सामने जुटे और पैदल मार्च करते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकले। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने खड़गे के खिलाफ नारेबाजी की और कांग्रेस नेतृत्व से बयान पर जवाब मांगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने के दौरान शिवाजी नगर चौराहे पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी होने लगी, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। कांग्रेस कार्यकर्ता भी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जुटे हुए थे। स्थिति बिगड़ने की आशंका के बीच पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की।

बैरिकेड पर चढ़े भाजपा विधायक और कार्यकर्ता

प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तीन लेयर की बैरिकेडिंग की थी। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड पार करने की कोशिश करते रहे। इस दौरान भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी बैरिकेड पर चढ़ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बीच हालात तनावपूर्ण बने रहे।

भीड़ को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। इस दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फूटने की सूचना है। हालांकि, घायलों की कुल संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनाव देखने को मिला।

प्रदर्शन में शामिल हुए भाजपा के कई नेता

भोपाल में भाजपा के प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल की महापौर मालती राय और शहर अध्यक्ष रविंद्र यति सहित कई नेता शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने खड़गे की टिप्पणी को अनुचित बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

BJP and Congress workers face off outside the Congress office in Bhopal
MP BJP कोर ग्रुप की बैठक में बड़े फैसले, राज्यसभा सीट के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा, चर्चा में ये नाम

रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने खड़गे के बयान को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि खड़गे को अपने पद और संसदीय परंपराओं का ध्यान रखते हुए भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी भी की।

राजनीतिक टकराव के बीच पुलिस की कार्रवाई

खड़गे के बयान के विरोध में शुरू हुआ प्रदर्शन भोपाल में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने के बाद तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग और वाटर कैनन के जरिए भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। घटनाक्रम के बाद प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठे।

Navbharat Live
navbharatlive.com