दमोह के सुखी पिपरिया में लूट (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज) 
दमोह

दमोह के सुखी पिपरिया में हाथ पैर बांधकर लाखों की लूट, 6 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम; आरोपी फरार

Sukhi Pipariya Robbery: दमोह में खौफनाक वारदात, सुखी पिपरिया में 6 नकाबपोशों ने गल्ला व्यापारी को बंधक बना सिर पर मारी बंदूक की बट, 8 तोला सोना व ₹1 लाख लूटे, एसपी मौके पर।

सजल रघुवंशी

Damoh Sukhi Pipariya Robbery Case: दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले सुखी पिपरिया गांव में शुक्रवार रात एक गल्ला व्यापारी के घर 6 अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने व्यापारी के हाथ, पैर बांध दिए और सिर पर बंदूक रखकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी भागते समय मोबाइल भी लेकर चले गए ताकि पीड़ित पुलिस को तत्काल जानकारी ना दे सके। इसके बाद पीड़ित और उनकी पत्नी ने पड़ोसियों को जानकारी दी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना रात करीब दो से तीन बजे की है। शनिवार सुबह देहात थाना पुलिस के साथ ही दमोह एसपी आनंद कलादगी भी घटनास्थल पहुंचे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई अलग-अलग टीम

पीड़ित से जानकारी लेने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम में बनाई गई है। पीड़ित के पड़ोसी देवेंद्र पटेल ने बताया गला व्यापारी विजय जैन अपनी पत्नी कीर्ति जैन और दो बच्चों के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। शुक्रवार रात करीब 2 बजे 6 नकाबपोश बदमाश बाउंड्री के सहारे ऊपर पहुंचे। ऊपर के गेट खुले हुए थे तो आरोपी सीधे कमरे के अंदर घुस गए। उन्होंने सीधे विजय जैन की कनपटी पर बंदूक रख ली और वही रखी एक साड़ी से उनके हाथ बांध दिए और लोवर से पैर बांध दिए।

पीड़ितों के सीने पर बैठकर आरोपियों ने मांगी चाबी

आरोपी पीड़ितों के सीने पर बैठकर आरोपियों ने लाकर की चाबी मांगी। पत्नी ने चाबी देने से मना किया तो आरोपियों ने पति के सिर पर बंदूक की बट से हमला कर दिया। जिससे घबराई पत्नी ने तत्काल ही आरोपियों को अलमारी की चाबी दे दी। आरोपी करीब 7 से 8 तोला सोना, पत्नी के द्वारा पहने गए जेवर और करीब 1 लख रुपए नगदी लूट कर ले गए। भागते-भागते आरोपी विजय जैन के दो मोबाइल फोन भी ले गए हैं।

घटना को अंजाम देते समय रोहित और सुनील नाम लिए गए

बता दें कि जिस समय आरोपी घटना को अंजाम दे रहे थे उनके द्वारा रोहित और सुनील दो नाम लिए गए। लूट के बाद आरोपी भाग गए तो पीड़ित ने तत्काल ही पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस को अवगत कराया रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन कोई खास सुराग नहीं लगा।

दो लोगों के नाम बार-बार ले रहे थे आरोपी

सुबह एसपी आनंद कलादगी, सीएसपी एचआर पांडे, देहात थाना टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले में जांच शुरू की। बताया गया है कि आरोपी व्यापारी के साथ जब मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे। तब वह दो लोगों के नाम बार-बार ले रहे थे। पीड़ित के द्वारा एमपी पुलिस को इन दो लोगों के नाम के संबंध में जानकारी दी गई तो पुलिस ने दो संदिग्ध को भी उठाया है, लेकिन अभी कोई खास जानकारी नहीं लगी है।

सीएसपी एचआर पांडे ने बताया की सूखी पिपरिया गांव में विजय जैन के घर पर अज्ञात आरोपियों के द्वारा 8 तोला सोना और कुछ नगदी छीन कर ले गए हैं। एसपी भी घटनास्थल पहुंचे थे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम में बनाई गई है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://youtu.be/j5IMsWN8QrQ?si=Usdf-TscEvH3Hip_

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु का गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी