दतिया उपचुनाव 2026: 'BJP पूरी ताकत से चुनावी मैदान में...' ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कही बड़ी बात

Jyotiraditya Scindia On Datia By-Election: ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा दावा, शिवपुरी में ₹3000 करोड़ का गैस प्रोजेक्ट और देश का सबसे बड़ा सीमेंट प्लांट बदलेगा चंबल की तस्वीर।
Jyotiraditya Scindia says BJP will contest Datia by-election with full strength
ज्योतिरादित्य सिंधिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Jyotiraditya Scindia Gwalior Visit: ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को लेकर बड़ा दावा किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने ग्वालियर-चंबल संभाग में हो रहे औद्योगिक निवेश दतिया उपचुनाव और विकसित भारत के विजन पर विस्तार से अपनी बात रखी। सिंधिया ने बिस्वास जताया कि दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी।

ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश और केंद्र में मिलकर विकास का नया इतिहास रच रही है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग में देश के सबसे बड़े सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भूमिपूजन किया गया है जबकि शिवपुरी में करीब तीन हजार करोड़ रुपये की लागत वाली गैस परियोजना का भूमिपूजन होने जा रहा है। उनके मुताबिक इन परियोजनाओं से क्षेत्र में उद्योग निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम और सीएम का आभार किया व्यक्त

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है बल्कि देश की सुरक्षा को भी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों को नई तकनीक से लैस आधुनिक अस्त्र-शस्त्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे देश की रक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।

पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरी भाजपा

दतिया विधानसभा उपचुनाव पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी दतिया जाकर चुनाव प्रचार करेंगे और जनता से संवाद करेंगे।

दतिया के विकास की यात्रा आगे भी जारी रहेगी- ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उन्हें याद है कि उन्होंने दतिया के लिए एयरपोर्ट की सौगात दिलाने के साथ-साथ कई नई रेल सेवाओं की शुरुआत कराने में भी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि दतिया के विकास की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी और केंद्र तथा राज्य सरकार मिलकर क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। अंत में सिंधिया ने भरोसा जताया कि दतिया की जनता विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करेगी और उपचुनाव में भाजपा का परचम एक बार फिर लहराएगा।

https://youtu.be/j5IMsWN8QrQ?si=WFNV00z7YnKHpGIz

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com