दमोह में सिरफिरे पति ने पत्नी सहित 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट (सोर्स- सोशल मीडिया)
दमोह

दमोह में खौफनाक वारदात; कबीरपुर में सिरफिरे पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट

Damoh Murder Case: दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात, आरोपी द्वारका पटेल ने धारदार हथियार से पत्नी और 3 मासूम बच्चों की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार, मौके पर पहुंचे एसपी।

सजल रघुवंशी

Husband Kills Wife And Three Children Damoh: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

पत्नी और तीन बच्चों पर किया जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 4 बजे की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि द्वारका पटेल नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी खेमा बाई (27), बेटी उर्मिला (7), बेटे उमेश (4) और एक वर्षीय पुत्र राजा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में चारों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मगरोन थाना पुलिस तत्काल गांव पहुंची और जांच शुरू की।

मौके पर पहुंचे एसपी, आईजी और एफएसएल टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं सागर संभाग से आईजी, डीआईजी और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एफएसएल टीम वैज्ञानिक तरीके से जांच कर घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास करेगी।

छह महीने पहले भी हुआ था पारिवारिक विवाद

प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि करीब छह महीने पहले परिवार में विवाद हुआ था। उस समय मृतका खेमा बाई ने मगरोन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अब उस शिकायत और उससे जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पुराने विवाद का इस घटना से संबंध हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

आरोपी की तलाश जारी, पुलिस कर रही पूछताछ

फिलहाल दमोह पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गांव और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट, साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, न्यूक्लियर से लेकर सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?