घायल बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया फोटो सोर्स - नवभारत
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे 7 स्कूली बच्चों को मारी टक्कर, दो के पैर की हड्डी टूटी

Chhindwara School Accident : छिंदवाड़ा के बिछुआ में एक्सीलेंस स्कूल के सामने तेज रफ्तार बाइक ने 7 बच्चों को टक्कर मार दी। दो के पैर की हड्डी टूटने की जानकारी है। 5 बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया।

मनीष तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ में तेज रफ्तार बाइक ने 7 बच्चों को टक्कर मारी।

  • सड़क पार कर रहे स्कूल के बच्चे तब हुआ हादसा, दो बच्चों के पैर की हड्डी टूटी 5 घायल हो गए।

  • पांच बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया,हादसा एक्सीलेंस स्कूल के सामने हुआ।

Seven Children Injured In Bichhua : छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार बाइक ने स्कूल से निकल रहे सात छात्र छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसा एक्सीलेंस स्कूल के सामने उस समय हुआ जब बच्चे परीक्षा देकर घर लौटने के लिए सड़क पार कर रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि सातों बच्चे घायल हो गए जबकि दो बच्चों के पैर की हड्डी टूटने की जानकारी सामने आई है।

शुरुआती इलाज के बाद पांच बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दो बच्चों का इलाज बिछुआ अस्पताल में जारी है।

एग्जाम देकर बाहर निकल रहे थे बच्चे

सामने आई जानकारी के अनुसार बिछुआ स्थित एक्सीलेंस स्कूल में सोमवार को परीक्षा आयोजित की गई थी। एग्जाम खत्म होने के बाद छात्र छात्राएं स्कूल से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने सड़क पार कर रहे बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और उन्हें बिछुआ अस्पताल पहुंचाया।

2 बच्चों के पैर की हड्डी टूटने की जानकारी

इस हादसे में 7 बच्चे घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दोनों युवक नाबालिग थे। घायलों में 2 बच्चों के पैर की हड्डी टूटने की जानकारी सामने आई है। बिछुआ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पांच बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया जबकि दो बच्चों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

दो एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाए गए बच्चे

छिंदवाड़ा जिले की घटना में घायल पांच बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए दो एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। अस्पताल प्रबंधन को हादसे की सूचना पहले ही दे दी गई थी। जिसके चलते बच्चों के पहुंचते ही डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उपचार शुरू कर दिया। जनपद सदस्य पाला सरेयाम ने बताया कि परीक्षा देकर बाहर निकल रहे बच्चों को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी। उन्होंने भी सात बच्चों के घायल होने और पांच को जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी दी।

स्कूल के सामने सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रहे बच्चों के साथ हुए हादसे के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता है। लोगों का कहना है कि स्कूल के आसपास वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए जरूरी इंतजाम होने चाहिए। स्कूल के सामने यातायात व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग भी उठ रही है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन

Jama Masjid Police Attack: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकू से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल; 3 की हालत गंभीर

बारिश थमते ही JCB लेकर मैदान में उतरे अनंत सिंह, आज बेटी की हल्दी; शादी में 20 घोड़ों के बीच होगी घुड़दौड़