जलप्रपात में फंसे 4 युवकों को किया गया रेस्क्यू फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा के कुकड़ीखापा जलप्रपात में फंसे महाराष्ट्र के 4 युवक, SDERF ने 4 घंटे बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

Kukdikheda Waterfall Rescue : छिंदवाड़ा के कुकड़ीखापा जलप्रपात में अचानक जलस्तर बढ़ने से महाराष्ट्र के चार युवक चट्टानों के बीच फंस गए। SDERF ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

मनीष तिवारी, प्रीतेश जैन

Chhindwara Kukdikheda Waterfall : छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र स्थित कुकड़ीखापा जलप्रपात में रविवार को अचानक जलस्तर बढ़ने से महाराष्ट्र के चार युवक चट्टानों के बीच फंस गए। जलप्रपात में पानी का बहाव तेज होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चारों युवक तेज बहाव के बीच एक चट्टान पर बैठे नजर आ रहे हैं। पानी का बहाव लगातार बढ़ने के कारण उनके लिए वहां से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, चारों युवक महाराष्ट्र से कुकड़ीखापा जलप्रपात घूमने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि युवक फोटो खिंचवाने के लिए जलप्रपात के बीच चट्टानों तक चले गए थे। इसी दौरान अचानक पानी का जलस्तर बढ़ गया। देखते ही देखते पानी का बहाव तेज हो गया और रास्ता पूरी तरह जोखिम भरा हो गया। चारों युवक वापस लौटने की स्थिति में नहीं थे, इसलिए उन्होंने एक चट्टान पर रुककर मदद का इंतजार किया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा

युवकों के फंसे होने की सूचना मिलते ही उमरानाला चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और युवकों की स्थिति की जानकारी ली। तेज बहाव और लगातार बढ़ते पानी को देखते हुए तत्काल रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। इसके बाद SDERF की टीम मौके पर पहुंची और युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया।

4 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

SDERF की टीम के सामने तेज बहाव के बीच चट्टानों तक पहुंचना बड़ी चुनौती थी। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद सभी युवकों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया। समय रहते बचाव दल के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने पर्यटकों से की सावधानी की अपील

घटना के बाद पुलिस ने जलप्रपात घूमने आने वाले पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि भारी बारिश के दौरान जलप्रपात और नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में पर्यटकों को तेज बहाव वाले क्षेत्रों और चट्टानों के बीच जाने से बचना चाहिए। प्रशासन की चेतावनी और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने से इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद