कोतवाली थाने के बाहर बैठी महिला फोटो सोर्स- नवभारत
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में युवती का थाने के सामने रातभर धरना, युवा मोर्चा नेता समेत 5 पर मारपीट का आरोप

Chhindwara Kotwali News : छिंदवाड़ा में युवती ने कोतवाली थाने के सामने रातभर धरना दिया। युवा मोर्चा नेता समेत पांच लोगों पर घर पहुंचकर अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

मनीष तिवारी, प्रीतेश जैन

Chhindwara Woman Protest : रविवार-सोमवार की रात छिंदवाड़ा के कोतवाली थाने के सामने एक युवती परिवार के साथ धरने पर बैठ गई। युवती का आरोप है कि युवा मोर्चा नेता योगेंद्र राणा, श्रद्धा पटेल समेत पांच लोग उसके घर पहुंचे और परिजनों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की।

युवती ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने की कोशिश की, लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही।

आश्वासन के बाद भी धरने पर बैठी रही युवती

युवती दीपिका रात करीब 9 बजे कोतवाली थाने के सामने पहुंची और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई। पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन युवती ने धरना समाप्त नहीं किया। उसका कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, वह थाने के सामने बैठी रहेगी।

युवा मोर्चा नेता समेत पांच लोगों पर आरोप

दीपिका ने छिंदवाड़ा पुलिस को दिए आवेदन में युवा मोर्चा नेता योगेंद्र राणा, श्रद्धा पटेल समेत पांच लोगों पर आरोप लगाए हैं। युवती के मुताबिक, सभी लोग उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान घर में मौजूद परिजनों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई। इसके बाद मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। युवती का कहना है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के कारण उसे धरने पर बैठना पड़ा।

शिकायत के बाद तीन बार हंगामे का दावा

पीड़िता का कहना है कि मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पहले भी तीन बार हंगामे की स्थिति बन चुकी है। उसके अनुसार, थाने में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उसने परिवार के साथ थाने के सामने धरना देने का फैसला किया। युवती आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर लगातार अड़ी रही।

CCTV फुटेज होने का दावा

दीपिका ने पुलिस को बताया कि उसके घर में लगे CCTV कैमरों में घटना से संबंधित गतिविधियां कैद हुई हैं। उसका कहना है कि पुलिस को CCTV फुटेज के बारे में जानकारी देने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं पुलिस मामले को जल्द सुलझाने की कोशिश कर रही है। आरोपों की जांच और CCTV समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई

AIIB Meeting: एआईआईबी की बैठक में भाग लेने कतर पहुंचीं वित्त मंत्री, जानें भारत के लिए क्यों अहम है यह दौरा

FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल! गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे क्लॉज-वाइज जानकारी

दस घंटे की मेहनत पर फिरा पानी! फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू के बाद 3 साल की नेहा की मौत

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन