बागेश्वर धाम पहुंचीं क्रिकेटर क्रांति गौड़ फोटो सोर्स- नवभारत
छतरपुर

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटीं क्रिकेटर क्रांति गौड़ पहुंचीं बागेश्वर धाम, बालाजी के दरबार में टेका मत्था

Dhirendra Krishna Shastri: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटीं क्रिकेटर क्रांति गौड़ बागेश्वर धाम पहुंचीं। उन्होंने बालाजी सरकार के दर्शन किए और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया।

शिबम दीक्षित, प्रीतेश जैन

Kranti Goud Bageshwar Dham : एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्वर्ण पदक जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद क्रिकेटर क्रांति गौड़ शुक्रवार को बागेश्वर धाम पहुंचीं। धाम पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले बालाजी सरकार के मुख्य मंदिर के गर्भगृह में शीश नवाया और विधिवत पूजा-अर्चना की।

उन्होंने देश और भारतीय टीम की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर लौटीं क्रांति गौड़ को अपने बीच देखकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। लोगों ने तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत किया।

बालाजी सरकार के दरबार में की पूजा

बालाजी के दर्शन के बाद क्रांति गौड़ ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश और अपनी टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने क्रिकेटर का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से की मुलाकात

बालाजी के दर्शन के बाद क्रांति गौड़ ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान क्रिकेटर ने अपनी खेल यात्रा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभव साझा किए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी और अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया।

देशवासियों के प्यार को दिया उपलब्धि का श्रेय

धाम में मीडिया और श्रद्धालुओं से बातचीत में क्रांति गौड़ ने अपनी उपलब्धि का श्रेय ईश्वरीय कृपा और देशवासियों के प्यार को दिया। उन्होंने कहा कि मैदान पर हर गेंद और हर ओवर में देशवासियों की दुआएं और बालाजी सरकार का आशीर्वाद उनके साथ रहा।

बेटियों को खेल में आगे बढ़ने का संदेश

क्रांति गौड़ ने युवाओं और खासकर बेटियों से खेल के क्षेत्र में पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अटूट विश्वास और लगातार कड़ी मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। बागेश्वर धाम पहुंचने के दौरान उनकी उपलब्धि को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां