छतरपुर में युवक से जबरन छुलवाए पैर (सोर्स- सोशल मीडिया)
छतरपुर

छतरपुर में दबंगई का वीडियो वायरल, युवक को पीटा और जबरन छुलवाए पैर; जांच में जुटी पुलिस

Chhatarpur Assault Case: छतरपुर के चौका गांव से हैरान करने वाला वीडियो वायरल, मामूली विवाद में युवक के साथ की गई मारपीट और कथित तौर पर जबरन छुलवाए गए पैर।

शिबम दीक्षित, सजल रघुवंशी

Youth Allegedly Forced To Touch Feet Chhatarpur: छतरपुर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक के साथ मारपीट करने के साथ-साथ उसे कथित तौर पर जबरन पैर छुलवाते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के दो वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। वीडियो में कुछ युवक एक लड़के के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला मातगुआ थाना क्षेत्र के चौका गांव का है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत किसी मामूली वाद-विवाद को लेकर हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला मारपीट और कथित रूप से अपमानित करने तक पहुंच गया।

पीड़ित युवक से जबरन छुलवाए जाते हैं पैर

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक दूसरे युवक के साथ मारपीट कर रहा है। इसी दौरान पीड़ित युवक से कथित तौर पर जबरन पैर छुलवाए जाते हैं। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ लड़कों द्वारा इस पूरी घटना के दो अलग-अलग वीडियो बनवाए गए। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही घटना के पीछे की पूरी वजह क्या थी, इसकी तस्वीर पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।

दोनों पक्षों के बीच था बड़ा विवाद

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट की गई और उसे कथित तौर पर अपमानित किया गया।

मामूली विवाद बना बड़ी समस्या

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मामूली विवाद आखिर इतनी बड़ी घटना में कैसे बदल गया? वीडियो किसने बनाए और घटना में कितने लोग शामिल थे? क्या पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत की है? और इस मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की जा रही है?

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई है। मातगुआ थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की भारी फजीहत! प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, कांग्रेस के आगे सारी रणनीति फेल

Supreme Court Hindi Service: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, अब आसान हिंदी में समझ सकेंगे फैसले

Disha Salian Case में FIR दर्ज! सिर्फ आदित्य ठाकरे नहीं, बाकी नाम सुनकर भी लगेगा शॉक; एक्शन मोड में CBI

होर्मुज के बाद सऊदी ने भी बंद की तेल की पाइपलाइन, भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

CM भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर: 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित; भ्रष्टाचारियों पर सख्त प्रहार