मृतक प्रदीप और खुशबू  फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
छतरपुर

छतरपुर में हादसे में घायल युवक की मौत, मंगेतर ने भी दी जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Chhatarpur Couple Death Case : छतरपुर में सड़क हादसे में घायल 22 वर्षीय प्रदीप अनुरागी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद मंगेतर खुशबू ने भी आत्महत्या कर ली।

शिबम दीक्षित, शाजेब खान

Highlights :

  • छतरपुर में सड़क हादसे में घायल 22 वर्षीय युवक की मौत।

  • प्रदीप अनुरागी की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत।

  • मंगेतर खुशबू ने भी मौत की खबर मिलने के बाद आत्महत्या की।

  • कुछ महीने बाद होने वाली थी दोनों की शादी।

Chhatarpur Couple Tragedy : छतरपुर जिले में एक सड़क हादसे के बाद दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय प्रदीप अनुरागी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं उसकी मौत की खबर मिलने के बाद सदमे में आई मंगेतर खुशबू अनुरागी ने भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध थे और दो से तीन महीने बाद उनकी शादी होने वाली थी।

सड़क पर घायल मिले थे प्रदीप

जानकारी के अनुसार ग्राम इन्द्रहटा निवासी प्रदीप अनुरागी शुक्रवार शाम नौगांव ददरी बिलहरी मार्ग पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने ट्रैक्टर की टक्कर का लगाया आरोप

प्रदीप के परिजनों का आरोप है कि वे बाइक से जा रहे थे तभी रेत परिवहन में लगे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

मंगेतर ने भी की आत्महत्या

छतरपुर जिले में प्रदीप की मौत की सूचना जब उनकी मंगेतर खुशबू अनुरागी को मिली तो वे सदमे में आ गईं। इसके बाद उन्होंने भी आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार प्रदीप और खुशबू के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे और दोनों परिवारों में शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। दो तीन महीने बाद दोनों विवाह के बंधन में बंधने वाले थे।

परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। परिजनों ने मांग की है कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। परिवार की ओर से दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किए जाने की भी बात कही गई है।

आज की 10 बड़ी खबरें यहां पढ़ें; आज पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

विपक्ष को एकजुट रखने की कोशिश फेल, आज एम.के. स्टालिन और शरद पवार से मिलेंगे खरगे, सोनिया गांधी भी होगी साथ

छत से गिरा, खंभे पर लटका, लड़के ने डॉग को फांसी से बचाया; देखें वीडियो

Delimitation Bill: परिसीमन पर राहुल को कनिमोझी की दोटूक, EWS आरक्षण का जिक्र कर कांग्रेस से पूछा तीखा सवाल