मंडला में चार हाथियों की दस्तक से वन विभाग अलर्ट, कान्हा के गढ़ी बफर क्षेत्र में मिली लोकेशन

Mandla Elephant Movement : छत्तीसगढ़ से मंडला पहुंचे चार हाथियों का दल लगातार ठिकाना बदल रहा है। 28 नवंबर को कान्हा टाइगर रिजर्व के गढ़ी बफर क्षेत्र में लोकेशन मिली,बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
Four elephants reached Mandla from Chhattisgarh,
अलर्ट मोड पर वन विभाग,कान्हा के गढ़ी बफर क्षेत्र में मिली हाथियों की लोकेशनफोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • मंडला में छत्तीसगढ़ से पहुंचे चार हाथियों का दल।

  • 23 नवंबर को जिले की सीमा में दाखिल हुए थे हाथी।

  • 28 नवंबर को कान्हा के गढ़ी बफर क्षेत्र में मिली लोकेशन।

  • ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग और अन्य विभाग अलर्ट।

Four Elephants Reached Mandla from Chhattisgarh : मंडला जिले में चार हाथियों के दल की दस्तक के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। 23 नवंबर को छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर मंडला पहुंचे हाथी लगातार जंगलों में अपना ठिकाना बदल रहे हैं। फेन अभयारण्य से मवई, मोतीनाला और गढ़ी के जंगलों में विचरण करने के बाद 28 नवंबर को उनकी लोकेशन कान्हा टाइगर रिजर्व के गढ़ी बफर क्षेत्र में मिली। वन विभाग की टीमें लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

जंगलों में लगातार बदल रहे हाथियों का ठिकाना

चार हाथियों का ये दल मंडला जिले पहुंचने के बाद से अलग अलग वन क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। वन विभाग के अनुसार हाथियों की लोकेशन लगातार ट्रैक की जा रही है ताकि उनके मूवमेंट के आधार पर आसपास के गांवों में सुरक्षा व्यवस्था की जा सके।

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली निगरानी की कमान

27 नवंबर को बिछिया और सिझोरा में वरिष्ठ वन अधिकारियों ने समीक्षा बैठक कर हाथियों की निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मैदानी अमले को सतर्क रहने और हाथियों की गतिविधियों की लगातार जानकारी जुटाने के निर्देश दिए।

गांवों में मुनादी, दूसरे विभागों से भी समन्वय

हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सावधान कर रहा है। वन विभाग के साथ पुलिस, राजस्व और अन्य विभागों की टीमें भी समन्वय बनाकर सुरक्षा इंतजामों में जुटी हैं। ग्रामीणों को हाथियों के संभावित विचरण वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

Four elephants reached Mandla from Chhattisgarh,
डिंडौरी : 26.24 करोड़ की धान खरीदी का घोटाला, 140 किसानों के नाम पर फर्जीवाड़ा, मंडी सचिव निरीक्षक पर कार्रवाई

वन विभाग की अपील- हाथियों से दूरी बनाए रखें

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के करीब न जाएं और उन्हें किसी भी तरह से परेशान न करें। हाथियों को देखने के लिए भीड़ न जुटाएं और उनकी तस्वीर या वीडियो बनाने के लिए जोखिम न लें। यदि कहीं हाथियों की मौजूदगी दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील भी की है।