थाना प्रभारी ने बचाई युवक की जान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
छतरपुर

छतरपुर में खाकी बनी फरिश्ता: बैल से टकराकर तड़प रहे घायल को खुद गाड़ी में लादकर अस्पताल भागे थाना प्रभारी

SHO Save Youth Live: छतरपुर में खाकी की इंसानियत, जुझार नगर थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने घायल बाइक सवार को तड़पता देख तुरंत शासकीय गाड़ी से लवकुश नगर CHC पहुंचाया, बची जान।

सजल रघुवंशी

MP Police Heroic Moment: छतरपुर जिले से इंसानियत की मिसाल पेश करने वाली एक खबर सामने आई है। जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की जान बचाने के लिए जुझार नगर थाना प्रभारी ने बिना समय गंवाए खुद पहल की। घायल को सड़क पर तड़पता देख उन्होंने पुलिस वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे समय पर इलाज मिल सका। थाना प्रभारी के इस मानवीय कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

मामला छतरपुर जिले के जुझार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्योराहा गांव के समीप का है। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक सड़क पर आए बैल से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ तो जुट गई, लेकिन घायल दर्द से तड़पता रहा।

थाना प्रभारी घायल युवक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे

इसी दौरान क्षेत्र का भ्रमण कर रहे जुझार नगर थाना प्रभारी राजकुमार यादव वहां पहुंचे। सड़क किनारे भीड़ देखकर उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाया और जब घायल की हालत देखी तो बिना किसी देरी के पुलिस वाहन में बैठाकर उसे सीधे लवकुश नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने तत्काल घायल का उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने से घायल को शीघ्र चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो गंभीर हो सकती थी हालत- प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो घायल की स्थिति और गंभीर हो सकती थी। थाना प्रभारी ने न केवल अपनी ड्यूटी निभाई, बल्कि संवेदनशीलता और मानवता का परिचय भी दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी घायल को अस्पताल पहुंचाने और उपचार शुरू कराने में पूरा सहयोग किया।

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने जमकर की प्रशंसा

थाना प्रभारी राजकुमार यादव के इस सराहनीय कार्य की ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि पुलिस का ऐसा मानवीय चेहरा समाज में भरोसा बढ़ाता है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पुलिस इसी तरह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहेगी।

https://youtu.be/elaS5bF1wdY?si=9fpQ-mu019MwkCaM

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान