छतरपुर में महिला ने की आत्महत्या (सोर्स- सोशल मीडिया) 
छतरपुर

छतरपुर में शादी के 52 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल चैट से हुआ बड़ा खुलासा; जीजा के साथ था अफेयर

Newlywed Bride Death Chhatarpur: छतरपुर में सनसनी, शादी के 52 दिन बाद नवविवाहिता मनीषा पटेल ने लगाई फांसी, मोबाइल चैट से जीजा संग प्रेम संबंध और बड़ी साजिश का खुला कूट राज।

सजल रघुवंशी

Chhatarpur Suspicious Death Case: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के पाय गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज 52 दिन बाद 26 जून को नवविवाहिता मनीषा पटेल का शव उसके ससुराल के किचन में फंदे से लटका मिला।

मनीषा की शादी 5 मई को शिवम पटेल से हुई थी। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल चैट ने खोले चौंकाने वाले राज

मामले में बड़ा खुलासा तब हुआ, जब ससुराल पक्ष को मनीषा का मोबाइल फोन मिला। मोबाइल की चैट और ऑडियो कॉल रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि शादी से पहले से ही मनीषा का अपने जीजा अजय के साथ प्रेम संबंध था। जांच में मिले डिजिटल साक्ष्यों के अनुसार दोनों लगातार संपर्क में थे और कथित तौर पर अपने-अपने जीवनसाथी को रास्ते से हटाने की योजना बना रहे थे। बताया जा रहा है कि इस कथित साजिश की जानकारी मनीषा की बहन और उसके मायके पक्ष को भी हो गई थी, जिसके बाद पूरे परिवार में तनाव का माहौल बन गया।

राज खुलने के बाद आत्महत्या की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि जब मनीषा को इस बात का एहसास हुआ कि उसके प्रेम संबंध और कथित साजिश का खुलासा हो चुका है, तो उसने आत्मग्लानि और सामाजिक बदनामी के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही हैं।

पुलिस कर रही गहन जांच, परिजनों ने जताई आशंका

मनीषा के पति शिवम पटेल के परिजनों ने आशंका जताई है कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद उन्हें दहेज प्रताड़ना के झूठे मामले में फंसाया जा सकता है। वहीं, खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों और मामले में किसी की भूमिका को लेकर स्पष्ट निष्कर्ष सामने आएगा।

https://youtu.be/ACUX4zRnfrE?si=Jn-kbfOI4LLq4fAj

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन