कुएं में गिरी तेज रफ्तार कार (फोटो सोर्स- नवभारत)
छतरपुर

छतरपुर में जटाशंकर से दर्शन कर लौट रहे 5 युवकों की कार कुएं में गिरी, एक की मौत, चार सुरक्षित बचाए गए

Jatashankar Car Accident : छतरपुर के ईशानगर में जटाशंकर से लौट रहे पांच युवकों की तेज रफ्तार अल्टो कार कुएं में गिर गई। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हुई, चार सुरक्षित बचाए गए।

शिबम दीक्षित, प्रीतेश जैन

Chhatarpur Road Accident : छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र में जटाशंकर से दर्शन कर वापस लौट रहे पांच युवक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। गहरवार गांव के पास तेज रफ्तार अल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट दूर स्थित एक कुएं में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर ईशानगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक कार में कुल पांच युवक सवार थे। सभी युवक जटाशंकर में दर्शन करने के बाद कटारे के पुरवा लौट रहे थे। इसी दौरान गहरवार गांव के पास कार की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार सड़क से उतरकर कुएं की ओर चली गई और देखते ही देखते कुएं में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

कुएं में पानी होने से रेस्क्यू में आई परेशानी

कार के कुएं में काफी नीचे गिरने और उसमें पानी अधिक होने के कारण रेस्क्यू टीम को युवकों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद कार में सवार चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं एक युवक कार के अंदर फंस गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा गया।

22 वर्षीय राकेश अहिरवार की मौत

रेस्क्यू के दौरान 22 वर्षीय राकेश अहिरवार को भी कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद

घटना की गंभीरता को देखते हुए ईशानगर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजपूत सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस की निगरानी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किस वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क से इतनी दूर स्थित कुएं में जा गिरी।

तेज रफ्तार और शराब के नशे की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक तौर पर कार की तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। साथ ही युवकों के शराब के नशे में होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शराब के नशे में होने और हादसे की वास्तविक वजह का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

Weather Alert: मानसून ट्रफ ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी

इजरायल का गाजा में फिर घातक ड्रोन हमला, शांति अपील के बीच हमास का शीर्ष कमांडर निशाने पर

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां