BJP सांसद वीडी शर्मा देरी से पहुंचे तो खिलाड़ी ने वक्त का महत्व उन्हें याद दिलाया (फोटो- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

'नमस्ते तो ठीक है... पर हमारे पास फालतू टाइम है क्या?' देरी से पहुंचे माननीय तो छात्रा ने सिखाया सबक

Madhya Pradesh के छतरपुर में सांसद खेल महोत्सव के दौरान जब मुख्य अतिथि और BJP सांसद कार्यक्रम में देरी से पहुंचे तो एक छात्रा ने थोड़ा सा गरम लहजे के साथ माननीय वक्त का महत्व बता दिया।

सौरभ शर्मा

BJP MP VD Sharma Player Angry Viral Video: नेताओं के कार्यक्रमों में अक्सर जनता को घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन मध्य प्रदेश के छतरपुर में इस इंतजार का नजारा कुछ अलग ही दिखा। यहां सांसद खेल महोत्सव के दौरान जब मुख्य अतिथि और बीजेपी सांसद वीडी शर्मा पहुंचे, तो उन्हें सम्मान के साथ-साथ एक खिलाड़ी छात्रा के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। सांसद ने जैसे ही छात्रों के बीच पहुंचकर हाथ जोड़कर नमस्ते-नमस्ते कर रहे थे तभी एक छात्रा ने तपाक से जवाब दिया कि नमस्ते तो ठीक है, लेकिन हम सुबह से इंतजार कर रहे हैं, क्या हमारे पास इतना फालतू टाइम है?

दरअसल यह पूरा वाकया छतरपुर जिले के चंदला का है, जहां छात्र-छात्राओं को खेल प्रतियोगिता के लिए सुबह 9-10 बजे ही मैदान में बुला लिया गया था। बच्चे भूखे-प्यासे अपनी बारी और मुख्य अतिथि का इंतजार करते रहे, लेकिन कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दोपहर करीब 3 बजे हो सकी। जब सांसद वीडी शर्मा खिलाड़ियों से परिचय करने के लिए आगे बढ़े, तो धैर्य खो चुकी एक छात्रा ने उन्हें हंसी भरे लहजे में खरी-खरी तो सुनाने का प्रयास किया। छात्रा ने कहा कि आप इतनी देर से आए हैं और हम सुबह 10 बजे से यहां बैठे हैं।

सांसद की मुस्कान और सफाई

छात्रा के इस तीखे और सच्चे सवाल पर सांसद वीडी शर्मा नाराज नहीं हुए, बल्कि बात सुनकर मुस्कुरा दिए। उनके साथ खड़े बीजेपी के अन्य नेता और वहां मौजूद खिलाड़ी भी इस मासूमियत भरी डांट पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बाद में वीडी शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम पर सफाई देते हुए कहा कि यह सब एक गलतफहमी यानी कम्यूनिकेशन गैप की वजह से हुआ। उन्होंने बताया कि आयोजकों ने उन्हें दोपहर 2 बजे का समय दिया था और वे अपने निर्धारित समय पर ही कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि शायद बच्चों को खेल खत्म होने के बाद मुख्य अतिथि के आने तक रोक कर रखा गया था, जिससे बच्चों को परेशानी हुई और यह हल्की-फुल्की नाराजगी देखने को मिली।

25 दिसंबर तक चलेगा खेल महाकुंभ

जिस कार्यक्रम में यह दिलचस्प घटना हुई, वह 'सांसद खेल महोत्सव' का हिस्सा था। इस आयोजन की शुरुआत 25 अक्टूबर को हुई थी, जिसमें पहले ग्राम पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 15 नवंबर तक और फिर विधानसभा स्तर के मुकाबले 12 दिसंबर तक कराए गए थे। अब 15 दिसंबर से संसदीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। करीब दो महीने तक चलने वाले इस खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर किया जाएगा। फिलहाल, सांसद और छात्रा के बीच हुई यह बातचीत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन