केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

BRICS Summit: मध्य प्रदेश में सजेगा ब्रिक्स देशों का जमावड़ा, शिवराज सिंह चौहान ने इस खास शहर को चुना मेजबान

BRICS Summit: मध्य प्रदेश के इस बैठक में 11 देशों के कृषि मंत्री शामिल होंगे। दुनिया में 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के ब्रिक्स समूह का शिखर सम्मेलन भारत में हो रहा है।

मनोज आर्या

BRICS Summit In MP: मध्य प्रदेश में बड़ी अंतराष्ट्रीय बैठक आयोजित होने जा रही है। भारत 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (18th BRICS Summit) की मेजवानी कर रहा है। इसी के अंतर्गत कृषि कार्य को लेकर भी एक बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक की मेजबानी के लिए इंदौर को चुना गया है। यह बैठक 12 और 13 जून को होने जा रही है। इस बैठक में 11 देशों के कृषि मंत्री शामिल होंगे। दुनिया में 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के ब्रिक्स समूह का शिखर सम्मेलन भारत में हो रहा है।

इस बैठक से पहले तीन दिवसीय अफसरों की बैठक भी इंदौर में ही होगी। इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। यह बैठक शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो सकती है। इस बैठक में कृषि क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

इन बिंदुओं पर होगा मंथन

ब्रिक्स समूह (BRICS) में विश्व की 45 फीसदी आबादी और 28 फीसदी वैश्विक अर्थव्यवस्था शामिल है। पूरा आयोजन 'रेजिलिएस, इनोवेशन, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण' थीम पर हो रहा है। सम्मेलन में अलग-अलग बिंदुओं पर मंथन होना है जिसमें से एक कृषि क्षेत्र भी है। अच्छी खबर ये है कि कृषि कार्य समूह को लेकर होने वाली ब्रिक्स बैठक इंदौर में होने वाली है। दो चरणों में ये बैठक होगी जिसमें 9 से 11 जून को अफसरों के बीच मंथन होगा तो 12 और 13 जून को 11 देशों के कृषि मंत्री शिरकत करेंगे। बैठक को लेकर कृषि मंत्रालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बिक्स में शामिल देशों के नाम

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के संस्थापक सदस्य है। 2024 व 25 में मिस्त्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया को इसका सदस्य बनाया गया था। भारत से पहले साल 2025 में ब्रिक्स सम्मलेन की मेजबानी ब्राजील ने की थी।

शिवराज ने किया इंदौर का चयन

मिली जानकारी के अनुसार, बैठक को लेकर जगह का चयन होना था। इस पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बैठक को इंदौर में कराने का फैसला किया। पिछले माह दिल्ली के कृषि भवन में एक बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को ये जानकारी दी थी।

सीएम मोहन यादव के निर्देश पर कृषि विभाग के अफसर सक्रिय होकर जगह का चयन करने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर ये आयोजन हो सकता है, क्योंकि अप्रवासीय भारतीय सम्मेलन, जी 20 और यूरेशियन समिट काफी सफल रही थी।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे