भोपाल अजूबा नि्र्माण (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

भोपाल का 'अजूबा' निर्माण! 5 लाख की लागत से बनाया शौचालय, लेकिन सामने खड़ी कर दी दीवार; अब कैसे जाएंगे लोग?

Bhopal News: भोपाल में विकास योजनाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। ताजा मामला वार्ड-40 का है, जहां बन रहे सुलभ शौचालय के सामने ही दीवार खड़ी कर दी गई है।

सजल रघुवंशी

Toilet Trapped Within A Wall Bhopal: भोपाल में विकास योजनाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। ताजा मामला वार्ड-40 का है, जहां बन रहे सुलभ शौचालय के सामने ही दीवार खड़ी कर दी गई है। इस अजीबोगरीब निर्माण से साफ संकेत मिलता है कि शौचालय बनने के बाद भी लोगों के लिए उसका उपयोग संभव नहीं होगा। इस घटना ने न सिर्फ लोगों को चौंकाया है बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह पूरा मामला जोन-11 के बाग उमराव दूल्हा और ऐशबाग क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पहले ही 90 डिग्री कोण वाले रेलवे ओवरब्रिज को लेकर विवाद खड़ा हो चुका है। अब उसी इलाके में शौचालय के सामने दीवार बना देने से योजना निर्माण की खामियां फिर उजागर हो गई हैं।

रेलवे जमीन के नजदीक है शौचालय

जानकारी के अनुसार, जहां सार्वजनिक सुलभ शौचालय तैयार किया जा रहा है, वह स्थान रेलवे की जमीन के बिल्कुल नजदीक है। हाल ही में रेलवे ने अपनी सीमा तय करते हुए वहां बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी, जो सीधे शौचालय के प्रवेश मार्ग के सामने आ गई है। ऐसे में स्थिति यह बन गई है कि निर्माण पूरा होने के बाद भी आम लोग इस शौचालय तक पहुंच नहीं सकेंगे।

स्थानीय लोगों ने जताई थी आपत्ति

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस निर्माण को लेकर उन्होंने पहले ही आपत्ति दर्ज कराई थी। 11 फरवरी 2026 को जोनल अधिकारी को दिए गए आवेदन में स्पष्ट कहा गया था कि क्षेत्र में करीब 400 दुकानें संचालित हैं। यहां पार्किंग और शौचालय की सख्त जरूरत है। प्रस्तावित स्थान ट्रैफिक और उपयोग के लिहाज से सही नहीं है। रहवासियों ने यह भी सुझाव दिया था कि पास में मौजूद जर्जर पानी की टंकी को हटाकर वहां शौचालय बनाया जाए, लेकिन उनकी मांग को नजरअंदाज कर दिया गया।

विकास का विचित्र उदाहरण

एक स्थानीय निवासी ने निवासी ने मीडिया से कहा कि भारतीय रेलवे की जमीन से सटे इस शौचालय का निर्माण अब बाउंड्री वॉल के कारण पूरी तरह घिर गया है। ऐसी स्थिति में इसके उपयोग की कोई गुंजाइश नहीं बची है। लोगों का मानना है कि यह विकास का एक विचित्र उदाहरण है, जहां सुविधा तैयार होने से पहले ही निष्प्रभावी हो गई है।

5 लाख का हुआ खर्च

जानकारी के मुताबिक इस सुलभ शौचालय के निर्माण पर लगभग 5 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब आम लोगों की पहुंच ही वहां तक नहीं होगी, तो यह खर्च आखिर किस काम का है? इसे सीधे तौर पर सरकारी धन के दुरुपयोग के रूप में देखा जा रहा है।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की