स्वर्गीय कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर मातृ पितृ भक्ति दिवस मनाया गया फोटो सोर्स - नवभारत
भोपाल

भोपाल में कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर देशभर में मनाया गया मातृ-पितृ भक्ति दिवस, लाखों बुजुर्गों का सम्मान

Kailash Sarang Death Anniversary : स्वर्गीय कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर मातृ पितृ भक्ति दिवस मनाया गया। मंत्री विश्वास सारंग ने बुजुर्गों के चरण पखारकर सम्मान किया और कांग्रेस पर निशाना साधा।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि पर मातृ पितृ भक्ति दिवस मनाया गया।

  • मंत्री विश्वास सारंग ने बुजुर्गों के चरण पखारकर किया सम्मान।

  • नकुलनाथ के पोस्टर विवाद पर विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया।

Matru Pitru Bhakti Diwas 2026 : पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि पर शनिवार को देशभर में मातृ पितृ भक्ति दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर एमपी सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने बुजुर्गों के चरण पखारकर उनका सम्मान किया और उनकी सेवा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समाज में रहने वाला हर बुजुर्ग माता पिता के समान है और उनका सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।

बुजुर्गों के चरण पखारकर लिया सेवा का संकल्प

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि उनके पूज्य पिता स्वर्गीय कैलाश सारंग सेवा और समर्पण के प्रतीक थे। उनकी पुण्यतिथि पर मातृ पितृ भक्ति दिवस के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान और सेवा का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देशभर में लाखों बुजुर्गों का सम्मान किया जा रहा है। ये अभियान समाज और देश के भविष्य के लिए सुखद पहल है। मंत्री ने लोगों से बुजुर्गों की सेवा और सम्मान को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

नरेला विधानसभा के सभी वार्डों में आयोजन

मातृ पितृ भक्ति दिवस के अवसर पर भोपाल की नरेला विधानसभा के सभी वार्डों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से देशभर में सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में राहगीरों को शरबत वितरित किया।

नकुलनाथ के पोस्टर विवाद पर कांग्रेस को घेरा

मातृ पितृ भक्ति दिवस के कार्यक्रम के दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने नकुलनाथ के पोस्टर विवाद और दिवाली मिलन को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में लंबे समय से परिवारवाद की राजनीति चल रही है और पार्टी के नेता अपने बेटे बेटियों को राजनीति में स्थापित करने में लगे हैं। सारंग ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि सोनिया गांधी पिछले 10 से 15 वर्षों से राहुल गांधी को नेता बनाने में जुटी हैं। उन्होंने राहुल गांधी की किताब को भी इसी दिशा में उनकी आखिरी कोशिश बताया।

दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर भी टिप्पणी

मंत्री सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह पर्दे के पीछे से अपने बेटे को नेता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सारंग ने दावा किया कि यह यात्रा सनातन को जोड़ने के बजाय उसे तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे अपने बेटों को राजनीति में आगे बढ़ाने में लगे हैं तो कमलनाथ पीछे क्यों रहें।

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे, फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे