गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

ट्विशा शर्मा केस: CBI ने कोर्ट से की समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग

Twisha Sharma Case Hearing: ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI ने आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाने की मांग की। दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार जारी है।

प्रीतेश जैन

Twisha Sharma Death Case Update: भोपाल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अदालत से आरोपी समर्थ सिंह और उनकी मां, सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाने का अनुरोध किया। मामले की जांच फिलहाल सीबीआई के पास है और एजेंसी विभिन्न पहलुओं से जांच आगे बढ़ा रही है।

ट्विशा पक्ष के अधिवक्ता शुभांग दीक्षित ने बताया कि सीबीआई ने इस सुनवाई के दौरान किसी भी आरोपी की रिमांड नहीं मांगी। एजेंसी की ओर से केवल न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

CBI को नहीं मिली अब तक दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

सुनवाई के दौरान दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर भी चर्चा हुई। अधिवक्ता के अनुसार, रिपोर्ट उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन पर सीबीआई ने अदालत को जानकारी दी कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक एजेंसी को प्राप्त नहीं हुई है। सीबीआई ने यह भी कहा कि यह रिपोर्ट जांच से जुड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इसके मिलने के बाद मामले के कुछ तथ्यों की और स्पष्टता सामने आ सकती है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह

मंगलवार को हुई कार्यवाही में समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। दोनों आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं और वर्चुअल माध्यम से सुनवाई में शामिल हुए। अधिवक्ता शुभांग दीक्षित ने बताया कि सीबीआई की ओर से न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किए जाने के बाद अब इस संबंध में अंतिम निर्णय अदालत को लेना है। मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया दोनों जारी हैं।

आगे बढ़ रही है CBI जांच

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा की मौत का मामला प्रदेश में काफी चर्चा में रहा है। परिजनों की मांग और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। जांच एजेंसी अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है और विभिन्न दस्तावेजों एवं साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह इस मामले में आरोपी हैं और न्यायिक हिरासत में हैं।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते