सीएम मोहन यादव (सोर्स- आईएएनएस) 
भोपाल

MP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ 'सबसे दूर, सबसे पहले' अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं

Sabse Door Sabse Pehle Abhiyan MP: 18 से 25 मई तक जनजातीय वर्ग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 18 विभागों की 25 मूलभूत सेवाओं का लाभ सुदूर गांवों के आदिवासियों को दिया जाएगा।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh Tribal Welfare Campaign 2026: मध्य प्रदेश में जनजातीय वर्ग की जिंदगी में खुशहाली लाने के प्रयास जारी है और इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार ने 25 सरकारी सुविधा दिलाने का अभियान चलाया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जनजातीय वर्ग के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 18 से 25 मई तक राष्ट्रव्यापी सूचना, शिक्षा एवं संचार अभियान जन भागीदारी , सबसे दूर, सबसे पहले अभियान संचालित किया जा रहा है।

किया जाएगा विशेष शिविरों का आयोजन

जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. विजय शाह ने विभाग के सभी मैदानी अधिकारियों को सफलतापूर्वक शिविर लगाने एवं लक्षित समूह को लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त सह संचालक जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना डॉ. सतेन्द्र सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान जनजातीय समुदाय के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

दी जाएगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी जिलों की सभी जनपद पंचायतों के चयनित ग्रामों में लाभार्थी संतृप्ति शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा।

कलेक्टर्स को दिए गए दिशा-निर्देश

बताया गया है कि अभियान के तहत आयोजित शिविरों में 18 विभागों की कुल 25 सेवाओं का लाभ जनजातीय वर्ग के ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र हितग्राही अनुसार शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। अभियान को सफल बनाने के लिये जिले के कलेक्टर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शिविरों के आयोजन के लिये अपर संचालक रीता सिंह को राज्‍य स्‍तर पर नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जिला स्‍तर पर संबंधित जिले के सहायक आयुक्‍त, जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मध्‍यप्रदेश में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्‍कर्ष अभियान के तहत कुल 267 विकासखंडों के 11 हजार 377 ग्राम लाभान्वित होंगे। वहीं पीएम जनमन योजना के तहत कुल 122 विकासखंडों के 5 हजार 113 ग्राम लाभान्वित होंगे।

एजेंसी इनपुट के साथ...

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित