बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव में माधवराव सिंधिया का भावनात्मक उल्लेख  फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

सोनिया गांधी ने आत्मकथा में माधवराव सिंधिया को किया याद, लिखा- मुश्किल दौर में चट्टान की तरह साथ खड़े रहे

Belonging A Journey of Love : सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में माधवराव सिंधिया को याद किया। जानिए 1999 में संसद के शुरुआती दिनों में मिले उनके सहयोग और गांधी सिंधिया परिवार के रिश्तों की कहानी।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • सोनिया गांधी की आत्मकथा में माधवराव सिंधिया का भावनात्मक जिक्र।

  • 1999 में संसद पहुंचने के शुरुआती दिनों की यादें साझा कीं।

  • सोनिया ने माधवराव सिंधिया को अपना सच्चा हितैषी बताया।

  • राजीव गांधी और माधवराव सिंधिया की गहरी दोस्ती का उल्लेख।

Sonia Gandhi Autobiography Madhavrao Scindia : कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के साथ अपने आत्मीय रिश्तों को याद किया है। उन्होंने माधवराव सिंधिया को अपना सच्चा हितैषी बताते हुए लिखा है कि उनके शुरुआती राजनीतिक सफर में सिंधिया ने एक मजबूत सहारे और मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। मुश्किल समय में वे चट्टान की तरह उनके साथ खड़े रहे।

1999 में संसद पहुंचने पर महसूस होती थी घबराहट

सोनिया गांधी ने आत्मकथा में वर्ष 1999 के शुरुआती राजनीतिक दौर का जिक्र किया है। उस समय वे पहली बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं और नेता प्रतिपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही थीं। सोनिया के मुताबिक संसदीय राजनीति उनके लिए नई थी और कई मौकों पर वे असहज या अनिश्चित महसूस करती थीं। ऐसे समय में माधवराव सिंधिया उनकी मनोदशा को समझ लेते थे। वे उनकी घबराहट पहचानकर उन्हें भरोसा दिलाते और एक वरिष्ठ सहयोगी की तरह हौसला बढ़ाते थे।

राजीव गांधी और माधवराव सिंधिया की थी गहरी दोस्ती

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और माधवराव सिंधिया के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों नेताओं के संबंध केवल राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक स्तर तक आत्मीय थे। राजीव गांधी के निधन के बाद भी गांधी परिवार और माधवराव सिंधिया के बीच ये अपनत्व बना रहा। सोनिया गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद माधवराव सिंधिया ने उन्हें सहयोग और मार्गदर्शन दिया। आत्मकथा में उनके इस योगदान का उल्लेख सोनिया के शुरुआती राजनीतिक सफर में सिंधिया की अहम भूमिका को सामने लाता है।

ज्योतिरादित्य के कांग्रेस में आने पर भी मिला था अपनत्व

माधवराव सिंधिया के निधन के बाद उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया के राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। माना जा रहा था कि वे अपनी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया की राजनीतिक विरासत से जुड़ी भाजपा में जा सकते हैं। हालांकि ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। उस समय सोनिया गांधी के साथ उनकी मुलाकात की तस्वीरें भी चर्चा में रही थीं। बाद में डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली। ये घटनाक्रम गांधी परिवार और सिंधिया परिवार के पुराने रिश्तों की राजनीतिक निरंतरता के तौर पर भी देखा गया।

माधवराव सिंधिया की भूमिका को किया याद

सोनिया गांधी की आत्मकथा में माधवराव सिंधिया का ये भावनात्मक उल्लेख उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन में सिंधिया के योगदान को रेखांकित करता है। खास तौर पर संसद में शुरुआती दिनों के दौरान मिले उनके सहयोग का जिक्र दोनों नेताओं के बीच भरोसे और आत्मीयता को दर्शाता है।

15 लाख का इनामी आतंकी लतीफ भट और 2 विदेशी दहशतगर्द! कुलगाम से किश्तवाड़ तक हाई अलर्ट, OGWs से पूछताछ जारी

रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, न परीक्षा होगी न इंटरव्यू, जानें कैसे करें आवेदन

Explainer: दिल्ली में AQI का मीटर 500 पर क्यों रुक जाता है? प्रदूषण तो 1000 के पार, 5 बड़े कारण जानें

किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान; सरकारी हथियार भी गायब, फूटा गुस्सा

IMD Alert: कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा, अंडमान में भारी बारिश