भोपाल में हाई लेवल मीटिंग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

सिंहस्थ 2028 का मेगा प्लान, भोपाल में हुई हाई लेवल मीटिंग; महानिदेशक समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद

Bhopal News: सिंहस्थ मेला 2028 की तैयारियों को लेकर बुधवार को नर्मदा क्लब और डीआरएम कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण सुरक्षा सम्मेलन एवं उच्चस्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई।

सजल रघुवंशी

Simhastha 2028 Preparation Meeting Bhopal: सिंहस्थ मेला 2028 की तैयारियों को लेकर बुधवार को नर्मदा क्लब और डीआरएम कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण सुरक्षा सम्मेलन एवं उच्चस्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान मेले में संभावित भारी भीड़, यात्री सुरक्षा, आवागमन व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में रेल सुरक्षा बल की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने अधिकारियों के साथ समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में रेलवे, पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान रेल सुरक्षा बल, पश्चिम मध्य रेल, उत्तर मध्य रेल, पूर्व रेल और कोंकण रेल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की।

भोपाल रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

संगोष्ठी के बाद महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने भोपाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में विकसित किए जा रहे होल्डिंग एरिया, यात्री सुविधाओं और भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सिंहस्थ मेले के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखी जाए।

जवानों को दिए सतर्कता के निर्देश

कार्यक्रम के दौरान रेल सुरक्षा बल के जवानों के साथ सुरक्षा सम्मेलन भी आयोजित किया गया। सम्मेलन में जवानों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सीख दी गई। साथ ही आधुनिक तकनीकों और संसाधनों के बेहतर उपयोग के जरिए कार्यकुशलता बढ़ाने पर भी बल दिया गया।

अधिकारियों ने सुनी जवानों की समस्याएं

अधिकारियों ने जवानों की समस्याएं भी सुनीं और सुझाव प्राप्त किए। बैठक में यह विश्वास जताया गया कि बेहतर योजना, विभागों के तालमेल और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के जरिए सिंहस्थ 2028 को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाया जाएगा।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट