रेखा यादव और साधना स्थापक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

रेखा यादव को मिली मध्य प्रदेश महिला आयोग की कमान, कमीशन को 6 साल बाद मिला अध्यक्ष, लेकिन कोरम अब भी अधूरा

Rekha Yadav became chairperson of Women Commission: मध्य प्रदेश महिला आयोग को 6 साल बाद अध्यक्ष मिल गया है। रेखा यादव को कमीशन का प्रेसिडेंट चुना गया है। साधना स्थापक को सदस्य बनाया गया है।

प्रीतेश जैन

Madhya Pradesh Women Commission: मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य सरकार ने हाल ही में तीन अहम नियुक्तियां करते हुए रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि साधना स्थापक को आयोग का सदस्य बनाया गया है। खास बात यह है कि महिला आयोग को करीब छह साल बाद अध्यक्ष मिला है। इसके साथ ही रवि मालवीय को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

महिला आयोग में अध्यक्ष और एक सदस्य की नियुक्ति के बाद भी कमीशन का कोरम पूरा नहीं हो पाया है। आयोग में कुल 6 पद निर्धारित हैं, जिनमें 1 अध्यक्ष और 5 सदस्य शामिल हैं। वर्तमान में 4 सदस्य पद अभी भी खाली हैं, जिससे आयोग की कार्यप्रणाली पूरी तरह सक्रिय होने में समय लग सकता है।

एक और नियुक्ति जल्द संभव

सूत्रों के मुताबिक ग्वालियर की पूर्व महापौर साधना गुप्ता का नाम भी महिला आयोग की सदस्य के रूप में प्रस्तावित था, लेकिन ग्वालियर से अधिक प्रतिनिधित्व और मंत्री नारायण कुशवाह के अंदरूनी विरोध के चलते फिलहाल इस नियुक्ति को होल्ड पर रख दिया गया है। अब जल्द ही महिला आयोग में एक और सदस्य की नियुक्ति होने की संभावना जताई जा रही है।

सरकार इस नियुक्ति से पहले कई आयोगों, निगमों, समिति और मंडलों में भी नियुक्तियां कर चुकी है, जो इस प्रकार है।

किस आयोग में किसकी नियुक्ति?

  • रामलाल रौतेल: अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति आयोग
  • कैलाश जाटव: अध्यक्ष, अनुसूचित जाति आयोग
  • रेखा यादव: अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग
  • राघवेंद्र शर्मा: अध्यक्ष, योग आयोग
  • प्रवीण शर्मा: अध्यक्ष, युवा आयोग

किस निगम में किसकी नियुक्ति?

  • रामनिवास रावत: अध्यक्ष, राज्य वन विकास निगम
  • केशव सिंह बघेल: अध्यक्ष, पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम
  • के.पी. यादव: अध्यक्ष, स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन
  • रवि मालवीय: अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम
  • सौभाग्य सिंह: अध्यक्ष, पाठ्यपुस्तक निगम
  • सत्येंद्र भूषण सिंह: अध्यक्ष, लघु उद्योग निगम

किस बोर्ड में किसकी नियुक्ति?

  • महेश केवट : अध्यक्ष, मछुआ कल्याण बोर्ड
  • केशव भदौरिया: अध्यक्ष, महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड
  • पंकज जोशी: अध्यक्ष, मप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
  • प्रभु दयाल कुशवाह: अध्यक्ष, कुश समाज कल्याण बोर्ड

समिति और मंडल में नियुक्ति

  • रमेश चंद्र शर्मा: अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति
  • ओम जैन: अध्यक्ष, एमपी हाउसिंग बोर्ड
  • कौशल शर्मा: अध्यक्ष, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज