रानी कमलापति स्टेशल पर घूमती नजर आईँ दो भैंसें (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

भोपाल: रानी कमलापति स्टेशन पर टलहती दिखीं भैंसें, 450 करोड़ के विकास कार्य की सुरक्षा पर सवाल- VIDEO

Rani Kamlapati Railway Station Video: भोपाल के ₹450 करोड़ की लागत से बने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शताब्दी एक्सप्रेस के पास घूमती नजर आईं दो भैंसें।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

Buffaloes At Rani Kamlapati Railway Station: भोपाल के करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से विकसित वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दो भैंसें घूमती और दौड़ती नजर आईं।

इसी प्लेटफॉर्म पर शताब्दी एक्सप्रेस खड़ी थी और बड़ी संख्या में यात्री आवाजाही कर रहे थे। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया, जिसके बाद रेलवे प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें, जगह-जगह मिला गोबर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों भैंसें प्लेटफॉर्म पर घूमती और दौड़ती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर यात्री और रेलवे स्टाफ भी मौजूद था। भैंसों के घूमने के कारण यात्रियों के बीच असहज स्थिति बन गई। प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह गोबर भी पड़ा नजर आया। सवाल यह है कि स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मवेशी प्लेटफॉर्म तक कैसे पहुंच गए।

एंट्री-एग्जिट के खुले हिस्सों से पहुंचने की आशंका

स्टेशन प्रशासन के अनुसार, परिसर को चारों तरफ से सुरक्षित किया गया है। हालांकि, कुछ एंट्री और एग्जिट हिस्से अभी भी खुले हैं। प्रारंभिक तौर पर इन्हीं रास्तों के जरिए मवेशियों के स्टेशन परिसर में प्रवेश करने की बात सामने आई है। घटना के बाद इन खुले हिस्सों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे रास्तों को सुरक्षित करना जरूरी माना जा रहा है।

450 करोड़ में हुआ है स्टेशन का पुनर्विकास

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किया गया है। इसमें लगभग 100 करोड़ रुपए मुख्य भवन और यात्री सुविधाओं पर खर्च किए गए, जबकि करीब 350 करोड़ रुपए व्यावसायिक विकास के लिए निर्धारित किए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2021 को पुनर्विकसित स्टेशन का उद्घाटन किया था। इसे मध्य प्रदेश का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बताया गया था।

160 CCTV कैमरों से होती है निगरानी

स्टेशन में 84×36 मीटर का AC एयर-कॉनकर्स, 700 से अधिक यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, 11 एस्केलेटर, 6 लिफ्ट और 3 ट्रैवलेटर हैं। यात्रियों के लिए फूड कोर्ट, रिटेल जोन, AC वेटिंग लाउंज, डॉरमेट्री और VIP लाउंज जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। सुरक्षा और निगरानी के लिए करीब 160 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ऐसे में प्लेटफॉर्म तक दो भैंसों के पहुंचने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर