हरदीप सिंह पुरी के सामने निर्दलीय उम्मीदवार ने भरा पर्चा, कांग्रेस ने दिया समर्थन।
निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने 2 नवंबर को दाखिल किया नामांकन।
नामांकन के दौरान कांग्रेस विधायक आतिफ अकील, सुरेंद्र सिंह बघेल और अभिजीत शाह मौजूद रहे।
Rajkumar Lohani Get Congress Support: मध्य प्रदेश में होने वाला राज्यसभा उपचुनाव दिलचस्प होते जा रहा है। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने हरदीप सिंह पुरी को मौदान में उतारकर सियासी पारा बढ़ा दिया ता तो वंही अब कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी को समर्थन दिया है। वहीं, अब चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राजकुमार की एंट्री से सियासी हलचल तेज हो गई।
बता दें कि, राजकुमार लोहानी राजदानी भोपाल के घोड़ा नक्कास क्षेत्र के निवासी हैं। उनके नामांकन में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने। इसके अलावा कांग्रेस के कई अन्य विधायक भी उनके समर्थन में मौजूद रहे। इनमें विधायक आतिफ अकील, सुरेंद्र सिंह बघेल और अभिजीत शाह शामिल हैं। राजकुमार लोहानी ने विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन जमा किया।
अगर मध्य प्रदेश विधानसभा में संख्या बल की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी के पास इस सीट पर जीत के लिए पर्याप्त समर्थन है। वंही कांग्रेस पार्टी के पास संख्या बल नहीं है। इसी वजह से कांग्रेस ने पहले अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। हालांकि, अब कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देकर चुनावी मुकाबले को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है।
दरअसल, भाजपा द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी लगातार इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि हरदीप सिंह पुरी का नाम और तस्वीर एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी रिपोर्टों में सामने आए हैं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस भाजपा पर लगातार सवाल उठा रही है।
राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार 31 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सीएम डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।