राजा भोज एयरपोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, इन शहरों के लिए नॉन-स्टॉप विमान सेवा हो सकती हैं शुरू

New Flights Route From Bhopal: भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर समेत कई बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ानें। MP सरकार ने एयरलाइंस से मांगे प्रस्ताव।

सजल रघुवंशी

Raja Bhoj Airport Bhopal: आने वाले महीनों में भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से देश के कई बड़े शहरों के लिए नई उड़ान सेवाएं शुरू हो सकती हैं। इनमें श्रीनगर, चेन्नई, केरल, देहरादून, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़ और जम्मू जैसे शहर शामिल हैं। सांसद आलोक शर्मा की बैठक के बाद सरकार ने एयरलाइन कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) जारी किया है। इसके तहत शेड्यूल एयरलाइन ऑपरेटरों को भोपाल सहित प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट्स से प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू करने का आमंत्रण दिया गया है।

इन बड़े शहरों के लिए शुरु होंगी फ्लाइट्स

भोपाल विमानतल सलाहकार समिति के सदस्य मनोज मीक ने बताया कि राजा भोज एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठकों में लंबे समय से भोपाल को देश के बड़े शहरों से बेहतर एयर कनेक्टिविटी देने की मांग उठ रही थी। समिति ने चेन्नई, कोलकाता, गोवा, जयपुर, चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर, देहरादून और केरल जैसे गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानों की आवश्यकता बताई थी। उन्होंने कहा कि अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देने की पहल से एयरलाइंस कंपनियों को भोपाल जैसे उभरते एविएशन हब से जुड़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

आलोक शर्मी ने भी ली थी मीटिंग

हाल ही में राजा भोज एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सांसद एवं समिति अध्यक्ष आलोक शर्मा की मौजूदगी में एयरपोर्ट सुविधाओं, यात्रियों के अनुभव, एयर कनेक्टिविटी, स्वच्छता, ट्रैफिक प्रबंधन और भविष्य की जरूरतों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक से पहले समिति सदस्य मनोज मीक ने आम लोगों और विशेषज्ञों से ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए थे। इस दौरान हरीश मूलचंदानी, रजत सिंह, संदीप शर्मा, समीर सबरवाल, संजीव ठाकुर, अरुणेश्वर सिंहदेव, अलका कुमार, राजेश बहुगुणा, सुनील मालवीय और अमित दाधीच समेत कई लोगों ने अपने सुझाव साझा किए। इन सुझावों को मनोज मीक ने बैठक में रखा। प्रमुख प्रस्तावों में एयरपोर्ट पर बड़े बैकलिट डिस्प्ले लगाने, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को और प्रभावी बनाने, यात्रियों के लिए रिक्लाइनर सुविधा उपलब्ध कराने और भोपाल से चेन्नई के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू करने की मांग शामिल रही।

पार्किंग व्यवस्था और स्टाफ ट्रेनिंग पर दिया जोर

बैठक में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने, हर साल फायर सेफ्टी ऑडिट कराने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एयरपोर्ट स्टाफ को नियमित प्रशिक्षण देने पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा भोपाल से कोलकाता, चंडीगढ़, गोवा, श्रीनगर, जम्मू, जयपुर, उदयपुर और चेन्नई के लिए नियमित उड़ान सेवाएं शुरू करने की मांग उठाई गई। साथ ही फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने, अधिक शहरों से सीधी कनेक्टिविटी विकसित करने, टर्मिनल विस्तार और एयरपोर्ट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी बैठक में सामने आए।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी