कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

MP: भीषण गर्मी के बीच बारिश से राहत, आज इन जिलों में Rain Alert

MP Rain Alert : प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश, गुरुवार शाम को हुई बारिश से तापमान में आई गिरावट, कुछ जिलों में बना रहेगा गर्मी का असर

प्रीतेश जैन

Madhya Pradesh Weather :  मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा 40 के पार पहुंच गया है। इस बीच गुरुवार शाम को 15 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

गुरुवार को भोपाल, ग्वालियर, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़, रायसेन, बालाघाट, छतरपुर, मुरैना, सागर, पन्ना, मैहर, उमरिया और रीवा में आंधी-बारिश तो कहीं ओलावृष्टि हुई। बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

17 जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक आज ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बना रहेगा गर्मी का असर

विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा। इनमें भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रीवा, सतना, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा शामिल हैं।

ये जिला रहा सबसे गर्म

मध्य प्रदेश में गुरुवार को अधिकतर तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया, जहां पारा 42.6 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा खंडवा में 42.5, बैतूल में 41.5, गुना में 41.1, भोपाल में 40.2, इंदौर में 40, रतलाम में 40.8, उज्जैन में 40 और छिंदवाड़ा में पारा 40.1 डिग्री पर पहुंच गया।

अयोग्य को बना दिया मुख्यमंत्री! शिवसेना मामले में SC में सिब्बल की आक्रामक दलीलें

मराठों के गढ़ से सिखों का क्या कनेक्शन, नांदेड़ क्यों पहुंचे थे सुखबिर सिंह बादल? जानें ऐतिहासिक बैकग्राउंड

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

VIDEO: सुखबीर सिंह बादल पर निहंग ने कृपाण से किया हमला, नांदेड़ गुरुद्वारे में वारदात की पूरी कहानी

अब खत्म हो विजय माल्या और बैंकों का विवाद! बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी; ED से मांगी जब्त संपत्तियों की जानकारी