प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
भोपाल

Expensive Petrol: MP में पेट्रोल का 'महा-विस्फोट': 111 रुपये के पार पहुंची कीमतें, देश में सबसे महंगा ईंधन

Why Petrol Is Expensive In MP: महानगरों को पछाड़ा, दिल्ली-मुंबई से भी महंगा हुआ तेल, जानें आपके शहर का हाल और क्यों सुलग रही है महंगाई की आग,55 जिलों में अब पेट्रोल ₹110 से ₹111 के पार

सुधीर दंडोतिया

MP VS Delhi petrol price: मध्य प्रदेश के आम आदमी की जेब पर शुक्रवार को पेट्रोल ने तगड़ा प्रहार किया है। तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के बाद प्रदेश में पेट्रोल की कीमतों ने ₹3 प्रति लीटर की छलांग लगाते हुए नया रिकॉर्ड बना लिया है। राज्य के 55 जिलों में अब पेट्रोल ₹110 से ₹111 के पार बिक रहा है। जिससे मध्य प्रदेश देश के सबसे महंगे पेट्रोल वाले राज्यों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गया है।

शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में 3 रुपए से ज्यादा का इजाफा कर दिया है। जिसके बाद कुछ शहरों में पेट्रोल की कीमतें 111 कहीं 113 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं। देश के कुछ शहर ऐसे भी हैं। जहां पेट्रोल की कीमतें 90 रुपए से भी कम हैं।

महानगरों से मंहगा MP में पेट्रोल

हैरानी की बात यह है कि मध्य प्रदेश के छोटे शहरों में तेल की कीमतें दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों से भी कहीं ज्यादा हैं। गौरतलब है कि, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97 से 98 रुपये प्रति लीटर है, वहीं दूसरी तरफ अगर मुंबई की बात करें तो मुंबई में दाम 106 से 107 प्रति लीटर है लेकिन मध्य प्रदेश के रीवा और छिंदवाड़ा में पेट्रोल के दाम 111 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं।

आखिर एमपी में ही क्यों महंगा हो रहा है पेट्रोल?

विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य प्रदेश में पेट्रोल महंगा होने के पीछे तीन बड़े कारण हैं। जिसमें टैक्ट, परिवाहन लागत और डॉलर का प्रभाव तीनों शामिल हैं।

  1. भारी टैक्स (VAT): मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लगाया जाने वाला 'वैल्यू ऐडेड टैक्स' (VAT) और अतिरिक्त कर अन्य राज्यों की तुलना में काफी अधिक है।
  2. परिवहन लागत (Logistics): भौगोलिक दृष्टि से बड़ा राज्य होने के कारण डिपो से दूर-दराज के जिलों तक ईंधन पहुंचाने का खर्च बढ़ जाता है।
  3. डॉलर का प्रभाव: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता और डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी का असर भी स्थानीय स्तर पर दिख रहा

कहां है सबसे सस्ता पेट्रोल?

जहाँ एमपी में लोग ₹111 चुका रहे हैं, वहीं देश के कुछ हिस्सों में राहत बरकरार है। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल महज ₹84-85 के आसपास है, जबकि गोवा और दमन में यह ₹95-96 प्रति लीटर पर टिका हुआ है।पेट्रोल की इन कीमतों ने माल ढुलाई और दैनिक आवागमन को महंगा कर दिया है, जिससे आने वाले दिनों में फल, सब्जी और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में भी उछाल आने की आशंका जताई जा रही है।

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

15 अगस्त को भारत मनाएगा 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस? जानिए 1947 से जुड़ा आसान सा हिसाब

पृथ्वीराज चव्हाण ने अमित शाह को बताया अब तक का सबसे अक्षम गृहमंत्री, मांगा इस्तीफा

NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत ने दिया समर्थन, जानें कहां से की कानून की पढ़ाई और कैसा रहा सफर

आरजी कर रेप केस में गिरफ्तार TMC के पूर्व विधायक पर फेंके गए जूते-अंडे, हेलमेट पहनाकर पुलिस ने भीड़ से बचाया